NIOS 10th Result 2025: एनआईओएस 10वीं का कुल पास प्रतिशत 62.72 रहा; जानें श्रेणीवार आंकड़े, पुनर्मूल्यांकन डेट
Santosh Kumar | June 30, 2025 | 06:46 PM IST | 1 min read
एनआईओएस कक्षा 10वीं 2025 की परीक्षा में 56,350 छात्र सफल घोषित किए गए। इस प्रकार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 62.72% दर्ज किया गया।
नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) ने कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं, जिसमें कुल पास प्रतिशत 62.72% रहा। NIOS 10वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर उपलब्ध हैं। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे नियत तिथि तक पुनर्मूल्यांकन और पुनर्जांच के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एनआईओएस ने परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के श्रेणीवार आंकड़े भी जारी किए हैं।
एनआईओएस कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 1,06,082 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 1,02,495 ने कम से कम पांच विषयों में प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। इनमें से 89,847 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
एनआईओएस परीक्षा में 56,350 छात्र सफल घोषित किए गए। इस प्रकार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 62.72% दर्ज किया गया। परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों के प्रमाण पत्र और माइग्रेशन-ट्रांसफर प्रमाण पत्र संबंधित क्षेत्रीय केंद्रों को भेजे जा रहे हैं।
NIOS 10th Result 2025: पुनर्मूल्यांकन या पुनर्जांच की डेट
छात्र इन्हें अपने क्षेत्रीय केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं। यदि इसमें कोई गलती है तो छात्र 30 दिनों के भीतर एनआईओएस को इसकी जानकारी दे सकते हैं। वहीं, उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच या पुनर्मूल्यांकन की डेट भी जारी की गई है।
छात्र परिणाम घोषित होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एनआईओएस कक्षा 10 की परीक्षाएं 9 अप्रैल से 19 मई, 2025 तक आयोजित की गई।
Also read NIOS 10th Result 2025 (Out) Live: एनआईओएस 10वीं रिजल्ट जारी; स्कोरकार्ड लिंक @results.nios.ac.in
NIOS Class 10th Result 2025: श्रेणीवार आंकड़े
छात्र नीचे दी गई तालिका में एनआईओएस कक्षा 10वीं परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों के श्रेणीवार आंकड़े देख सकते हैं-
|
श्रेणी |
पंजीकृत शिक्षार्थी |
उपस्थित |
प्रमाणित |
उत्तीर्ण % |
|---|---|---|---|---|
|
पुरुष |
64,073 |
53,707 |
33,465 |
62.31% |
|
महिला |
41,953 |
36,094 |
22,855 |
63.32% |
|
ट्रांसजेंडर |
56 |
46 |
30 |
65.22% |
|
कुल |
1,06,082 |
89,847 |
56,350 |
62.72% |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार