NIMCET Counselling 2024: निमसेट काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन का कल आखिरी दिन, जानें फीस, जरूरी दस्तावेज
Santosh Kumar | July 4, 2024 | 12:02 PM IST | 2 mins read
एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते समय, उम्मीदवारों को आवश्यक व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) द्वारा एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (निमसेट) 2024 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण विंडो कल यानी 5 जुलाई को बंद कर दी जाएगी। प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nimcet.admissions.nic.in पर जाकर निमसेट 2024 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास निमसेट पंजीकरण, विकल्प भरने और लॉक करने के लिए कल तक का समय है।
एनआईएम सीईटी काउंसलिंग 2024 के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 2,500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों से एनआईएमसीईटी काउंसलिंग 2024 से 1,250 शुल्क लिया जाएगा। निमसेट 2024 का परिणाम 25 जून को जारी किया गया था।
एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते समय, उम्मीदवारों को आवश्यक व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क विवरण दर्ज करना होगा। जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें प्रवेश की पुष्टि करने और टोकन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करने के लिए लॉगिन करना होगा।
निमसेट काउंसलिंग 2024 का पहला राउंड अलॉटमेंट 8 जुलाई को शाम 6 बजे तक जारी किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन रिपोर्टिंग और आंशिक प्रवेश शुल्क भुगतान का पहला राउंड 9 जुलाई से 12 जुलाई 2024 तक शाम 5 बजे तक किया जाएगा।
NIMCET Counselling 2024: आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवार निमसेट 2024 काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेजों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
- निमसेट 2024 एडमिट कार्ड
- निमसेट 2024 रैंक कार्ड
- जन्म तिथि प्रमाण
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
- 4 नई पासपोर्ट साइज तस्वीरें
- जाति प्रमाण पत्र
- श्रेणी प्रमाण पत्र
NIMCET 2024 Counselling Schedule: अन्य राउंड का शेड्यूल
उम्मीदवार निमसेट 2024 राउंड 2, 3 और विशेष राउंड की काउंसलिंग शेड्यूल नीचे देख सकते हैं-
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| निमसेट दूसरे राउंड की सीट आवंटन | 13 जुलाई |
| ऑनलाइन रिपोर्टिंग का दूसरा राउंड और आंशिक प्रवेश शुल्क भुगतान | 15 से 17 जुलाई |
| निमसेट काउंसलिंग तीसरे राउंड की सीट आवंटन | 18 जुलाई |
| ऑनलाइन रिपोर्टिंग का तीसरा राउंड केवल नए आवंटियों के लिए तथा आंशिक प्रवेश शुल्क का भुगतान करके ऑनलाइन संस्थान में प्रवेश के लिए उपलब्ध है। | 19 से 22 जुलाई |
| निमसेट की रिक्त सीटों की घोषणा | 23 जुलाई |
| रिक्त सीटों के लिए नए विकल्प भरना और पंजीकरण (विशेष राउंड काउंसलिंग) |
24 से 26 जुलाई
|
| सीट आवंटन का विशेष राउंड | 27 जुलाई |
| ऑफ़लाइन प्रवेश के लिए रिपोर्टिंग | 27 जुलाई |
अगली खबर
]CSIR CASE Stage 2 Admit Card: सीएसआईआर एसओ, एएसओ भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें हॉल टिकट
स्टेज 1 परीक्षा में सफल उम्मीदवार स्टेज 2 परीक्षा में उपस्थित होने के लिए आधिकारिक वेबसाइट csir.cbtexamportal.in के माध्यम से सीएसआईआर केस एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार