NIMCET 2024 Counselling: एनआईएमसीईटी स्पेशल राउंड काउंसलिंग पंजीकरण nimcet.admissions.nic.in पर शुरू
Saurabh Pandey | July 24, 2024 | 01:52 PM IST | 1 min read
एनआईटी जमशेदपुर की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, NIMCET 2024 स्पेशल राउंड सीट आवंटन परिणाम 27 जुलाई को घोषित किया जाएगा।
नई दिल्ली : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जमशेदपुर ने एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनआईएमसीईटी) 2024 के लिए विशेष राउंड की काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 24 जुलाई से शुरू कर दी है। एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nimcet.admissions.nic.in के माध्यम से एनआईएमसीईटी विशेष राउंड काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
उम्मीदवार 24 से 26 जुलाई, 2024 तक एनआईएमसीईटी की रिक्त सीटों के लिए विकल्प भर सकेंगे। एनआईएमसीईटी विशेष दौर के लिए पंजीकरण प्रक्रिया में उम्मीदवारों को अपने विवरण, और कॉलेज प्राथमिकताएं भरने और प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा।
NIMCET 2024: स्पेशल राउंड सीट आवंटन रिजल्ट
एनआईटी जमशेदपुर की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, NIMCET 2024 स्पेशल राउंड सीट आवंटन परिणाम 27 जुलाई को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को NIMCET स्पेशल राउंड सीट आवंटन परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
NIMCET 2024 Special Round Counselling: रिक्त सीटों के लिए काउंसलिंग
एनआईएमसीईटी में भाग लेने वाले संस्थानों में रिक्त सीटों के लिए NIMCET 2024 विशेष दौर की काउंसलिंग की जा रही है। एमसीए कार्यक्रम में प्रवेश के लिए भाग लेने वाले संस्थान अगरतला, इलाहाबाद, भोपाल, जमशेदपुर, कुरुक्षेत्र, रायपुर, सुरथकल, तिरुचिरापल्ली (त्रिची), वारंगल, पटना और आईआईआईटी भोपाल सहित 10 एनआईटी हैं।
NIMCET 2024 Special Round Counselling: काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग कार्यक्रम |
तिथियां |
|---|---|
|
NIMCET 2024 रिक्त सीटों की घोषणा |
23 जुलाई 2024 |
|
रिक्त सीटों के लिए विशेष राउंड काउंसलिंग पंजीकरण |
24 जुलाई 2024 |
|
पंजीकरण और विकल्प भरने की अंतिम तिथि |
26 जुलाई 2024 |
|
स्पेशल राउंड सीट आवंटन |
27 जुलाई 2024 |
|
एडमिशन के लिए ऑफलाइन रिपोर्टिंग |
27 जुलाई 2024 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा