NIFT 2026 Answer Key Challenge: निफ्ट प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तिथि कल, डायरेक्ट लिंक
Abhay Pratap Singh | February 18, 2026 | 10:28 AM IST | 1 min read
निफ्ट आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2026 (NIFTEE 2026) की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठाने की विंडो कल बंद कर दी जाएगी। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/niftee/ पर जाकर आखिरी तिथि 19 फरवरी तक चुनौतियां दर्ज करा सकते हैं।
निफ्ट आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एनआईएफटीईई 2026 आंसर की और आपत्ति दर्ज कराने की लिंक 17 फरवरी को सक्रिय की गई थी। निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम 2026 सीबीटी और पीबीटी मोड में 8 फरवरी को आयोजित की गई थी।
उम्मीदवारों को निफ्ट प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2026 पर चुनौतियां दर्ज कराने के लिए आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 200 रुपये का भुगतान करना होगा। बिना प्रसंस्करण शुल्क प्राप्त हुए कोई चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी। 19 फरवरी को रात 11:50 बजे के बाद कोई भी चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी।
एनटीए ने कहा कि किसी भी उम्मीदवार को व्यक्तिगत रूप से यह सूचित नहीं किया जाएगा कि उसकी चुनौती स्वीकार की गई है या नहीं। यदि अभ्यर्थी द्वारा दी गई चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी संशोधित की जाएगी और सभी अभ्यर्थियों के उत्तरों में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।
निफ्ट फाइनल आंसर की 2026 के आधार पर डिजाइन प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम जारी किया जाएगा। उम्मीदवार निफ्ट उत्तर कुंजी की सहायता से संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
NIFT Answer Key 2026 Objection Deadline: आपत्तियां दर्ज कराने के चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके निफ्ट आंसर की पर चुनौतियां दर्ज करा सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक https://exams.nta.nic.in/niftee/ पर जाएं।
- निफ्ट ऑब्जेक्शन लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन करें।
- आपत्ति दर्ज करें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा