NIFT 2024 Answer Key: निफ्ट फाइनल आंसर की nift.ac.in पर जारी, जानें डाउनलोड की प्रक्रिया
Saurabh Pandey | April 26, 2024 | 04:22 PM IST | 1 min read
निफ्ट प्रोविजनल आंसर की 17 फरवरी को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 19 फरवरी तक चुनौती देने की अनुमति दी गई थी।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) जनरल एबिलिटी टेस्ट 2024 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार बैचलर ऑफ डिजाइन, बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, मास्टर ऑफ डिजाइन, मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, और मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे। वे निफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in/NIFT पर जाकर फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए ने निफ्ट की फाइनल आंसर की से दो प्रश्न हटा दिए गए हैं। इसमें बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी विषय प्रश्न आईडी 4058592153 और मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट से प्रश्न आईडी 4058592263 को हटा दिया है।
एनटीए की तरफ से कहा गया है कि संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार और घोषित किया जाएगा। किसी भी व्यक्तिगत उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति/अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा।
निफ्ट प्रवेश परीक्षा 5 फरवरी को आयोजित की गई थी। निफ्ट प्रोविजनल आंसर की 17 फरवरी को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 19 फरवरी तक चुनौती देने की अनुमति दी गई थी।
Also read NIMCET 2024: एनआईएमसीईटी आवेदन फॉर्म में आज से करें सुधार, अंतिम तिथि और एग्जाम शेड्यूल जानें
NIFT Final Answer Key 2024 ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर NIFT 2024 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
- अब सबमिट पर क्लिक करें।
- फाइनल आंसर की डाउनलोड करें।
अगली खबर
]IIT JAM 2024: आईआईटी जैम प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल तक बढ़ी, jam.iitm.ac.in पर करें अप्लाई
इच्छुक उम्मीदवार जो आईआईटी द्वारा प्रस्तावित मास्टर्स और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल