NIFT 2025 Admit Card: निफ्ट एडमिट कार्ड और सिटी इंटीमेशन स्लिप nift.ac.in पर जल्द; 9 फरवरी को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | January 28, 2025 | 10:04 AM IST | 2 mins read
परीक्षा एजेंसी एनटीए निफ्ट सिटी स्लिप के तुरंत बाद निफ्ट एडमिट कार्ड जारी करेगा। सिटी स्लिप में उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जांच कर सकेंगे।
Download FREE NIFT sample papers to practice exam-level questions, understand the latest pattern, improve speed, accuracy and boost your NIFT preparation.
Download Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही निफ्ट 2025 एडमिट कार्ड और निफ्ट 2025 सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की जाएगी। आधिकारिक घोषणा के बाद पंजीकृत उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nift.ac.in के माध्यम से अपना निफ्ट 2025 हाल टिकट और निफ्ट 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।
NIFT 2027: Syllabus | Sample Papers | Sketching Practice | Design Principles
NIFT 2027: 500+ Fashion GK Questions | Design Thinking, Problem solving
NIFT 2027: GK and CA Questions- Preparation Tips
NIFT Campuses Accepting CMR Between: 100 to 1000 | 1000 to 1500 | 2000 to 5000
निफ्ट एडमिट कार्ड 2025 और निफ्ट सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे ईमेल आईडी और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। निफ्ट सूचना पर्ची में उम्मीदवार परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकेंगे, जबकि निफ्ट हाल टिकट परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट के लिए अनिवार्य दस्तावेज है।
निफ्ट 2025 एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जाम 2025 (NIFTEE 2025) परीक्षा 9 फरवरी, 2025 को देशभर के 82 शहरों में हिंदी और अंग्रेजी माध्यमों में आयोजित की जाएगी। निफ्ट परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) / पेपर आधारित टेस्ट (पीबीटी) मोड में कराई जाएगी।
NIFT 2025 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार नाम, आवेदन संख्या, जन्म तिथि, परीक्षा केंद्र का विवरण, श्रेणी, पाठ्यक्रम का नाम, केंद्र कोड और अन्य संबंधित विवरणों की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए परीक्षा केंद्र पर एक वैध आईडी प्रूफ के साथ अपना निफ्ट 2025 एडमिट कार्ड लाना होगा।
परीक्षा एजेंसी एनटीए एनआईएफटी सिटी स्लिप के तुरंत बाद एनआईएफटी 2025 एडमिट कार्ड जारी करेगा। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जाम 2025 स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) और PhD पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
NIFT Admit Card 2025 Release Date: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से निफ्ट हाल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे:
- निफ्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- निफ्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर जाएं।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- स्क्रीन पर निफ्ट हाल टिकट प्रदर्शित होगा।
- इसे जांचें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]MP NEET PG Counselling 2024: एमपी नीट पीजी राउंड 2 च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि आज, सीट अलॉटमेंट 30 जनवरी को
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने सीट मैट्रिक्स में कई बदलावों भी किए हैं। एमसीसी ने नीट पीजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट पहले ही घोषित कर दिया है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’