NIFT 2024 Answer Key: निफ्ट 2024 आंसर की एनटीए ने किया जारी, 19 फरवरी तक दर्ज करा सकेंगे चुनौती
Abhay Pratap Singh | February 18, 2024 | 02:18 PM IST | 2 mins read
निफ्ट प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थी बैचलर ऑफ डिजाइन, बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंड बैचलर ऑफ डिजाइन, बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, मास्टर ऑफ डिजाइन, मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट और मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट 2024) एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए उत्तर कुंजी जारी कर दी है। निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2024 में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर आंसर की देख सकते हैं।
निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2024 का आयोजन 5 फरवरी 2024 को देश भर के परीक्षा केंद्रों में किया गया था। एनटीए ने आंसर की जारी करने के साथ ही आपत्ति विंडो भी खोल दी है। उम्मीदवार 19 फरवरी रात 11 बजे तक आंसर की को चुनौती दे सकते हैं।
एनटीए ने जारी नोटिफिकेशन में बताया कि निफ्ट 2024 आंसर की को चुनौती देने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क देना होगा। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। चुनौती के लिए शुल्क किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बताया गया कि यदि उम्मीदवार द्वारा की गई चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा। संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर एनटीए परिणाम तैयार करेगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा मार्च माह में निफ्ट 2024 परिणाम घोषित किया जाएगा।
निफ्ट 2024 आंसर की: चुनौती प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर निफ्ट 2024 प्रोविजनल आंसर की में आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाएं।
- फिर ‘Answer key for written test’ पर क्लिक करें।
- प्रतिक्रियाओं का मिलान करें और ऑनलाइन मोड में आपत्तियां उठाएं।
- इसके बाद ‘Click here to submit feedback’ पर क्लिक करें।
- रोल नंबर, जन्म तिथि, कार्यक्रम और प्रश्न पुस्तिका सीरीज दर्ज करें।
- फिर ‘Next' बटन पर क्लिक करें।
- प्रश्न संख्या, अवलोकन एवं समाधान तथा जस्टिफिकेशन ऑफ ऑब्जर्वेशन का चयन करें।
- इसके बाद ‘Proceed to payment button' पर क्लिक करें और शुल्क का भुगतान करें।
निफ्ट 2024 प्रवेश परीक्षा यूपी के लखनऊ, वाराणसी व दिल्ली एनसीआर सहित देश भर के 60 शहरों में आयोजित की गई थी। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के तहत फैशन पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए अभ्यर्थी निफ्ट प्रवेश परीक्षा में शामिल होते हैं।
अगली खबर
]MP PSC Exam 2024: मध्य प्रदेश में राज्य सेवा व वन सेवा परीक्षा के लिए आवेदन की लॉस्ट डेट आज
मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा निकाली गई राज्य वन सेवा परीक्षा 2024 का आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार ग्रेजुएशन होना चाहिए। एमपीपीएससी एसएफएस एग्जाम 2024 के लिए एडमिट कार्ड अप्रैल 2024 को जारी होगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी