NIELIT Admit Card 2026: एनआईईएलआईटी जुलाई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | July 5, 2026 | 10:51 AM IST | 2 mins read
NIELIT ने जुलाई 2026 सत्र के लिए 'O Level' थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट student.nielit.gov.in पर जारी कर दिए हैं। थ्योरी परीक्षा 11 जुलाई और प्रैक्टिकल परीक्षा 8 अगस्त 2026 को होगी, जबकि इसके परिणाम अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में घोषित किए जाएंगे।
नई दिल्ली : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए 'ओ लेवल' परीक्षा के थ्योरी और प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र NIELIT के आधिकारिक स्टूडेंट पोर्टल student.nielit.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना एप्लीकेशन या रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
इस एडमिट कार्ड में परीक्षा की शिफ्ट, बैच आवंटन और अलॉट किए गए परीक्षा केंद्र जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे- पैन कार्ड, वोटर आईडी या कोई अन्य सरकारी पहचान पत्र) ले जाना अनिवार्य है।
इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों को आधिकारिक NIELIT रजिस्ट्रेशन आवंटन-सह-पहचान पत्र जारी किया गया है, उन्हें भी इसे परीक्षा केंद्र पर साथ लाना होगा। परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के डिजिटल स्टोरेज डिवाइस ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है।
NIELIT Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले NIELIT के आधिकारिक स्टूडेंट पोर्टल student.nielit.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'Download Admit Card' विकल्प पर क्लिक करें।
- अब 'Information Technology' कोर्स कैटेगरी में से 'O Level' को चुनें।
- इसके बाद परीक्षा का वर्ष (2026) और परीक्षा चक्र का चयन करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन/एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके 'View' बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें। और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
परीक्षा की तारीखें और रिजल्ट का शेड्यूल
शेड्यूल के अनुसार, NIELIT O Level की थ्योरी परीक्षा 11 से आयोजित की जाएगी, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षा 8 अगस्त 2026 को होगी। परीक्षा के परिणाम अक्टूबर 2026 के दूसरे सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में शामिल होने से पहले अपने हॉल टिकट पर दी गई तारीख, रिपोर्टिंग टाइम, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र की अच्छी तरह जांच कर लें।
अगली खबर
]AIIMS BSc Nursing Result 2026: एम्स बीएससी नर्सिंग रिजल्ट व कटऑफ aiimsexams.ac.in पर जारी, काउंसलिंग जल्द
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in के माध्यम से मेरिट लिस्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 27 जून को आयोजित की गई और परिणाम निर्धारित समय पर घोषित किया गया है। एम्स बीएससी नर्सिंग रिजल्ट के साथ श्रेणीवार कटऑफ मार्क्स भी जारी किया गया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा