Trusted Source Image

AIIMS BSc Nursing Result 2026: एम्स बीएससी नर्सिंग रिजल्ट व कटऑफ aiimsexams.ac.in पर जारी, काउंसलिंग जल्द

Santosh Kumar | July 4, 2026 | 05:03 PM IST | 2 mins read

बराबर अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट का निर्धारण प्रॉस्पेक्टस और बाद में जारी नोटिस में दिए गए नियमों के अनुसार किया गया है।

Back

Exclusive Careers360 Premium Content

Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more

Subscribe Now
एम्स बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग परीक्षा 27 जून को आयोजित की गई। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एम्स बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग परीक्षा 27 जून को आयोजित की गई। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) ने अगस्त सेशन के लिए आज बीएससी नर्सिंग (ऑनर्स) 2026 प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in के माध्यम से मेरिट लिस्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 27 जून को आयोजित की गई और परिणाम निर्धारित समय पर घोषित किया गया है। एम्स बीएससी नर्सिंग रिजल्ट के साथ श्रेणीवार कटऑफ मार्क्स भी जारी किया गया है।

बराबर अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट का निर्धारण प्रॉस्पेक्टस और बाद में जारी नोटिस में दिए गए नियमों के अनुसार किया गया है। मेरिट सूची तैयार करने में एम्स नई दिल्ली ने निर्धारित नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाई है।

मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों का चयन प्रोविजनल है। उनका एडमिशन तभी होगा जब वे प्रॉस्पेक्टस में बताई गई सभी जरूरी शर्तों को पूरा करेंगे और एप्लीकेशन में दी गई जानकारी और डॉक्यूमेंट्स का सफल वेरिफिकेशन होगा।

AIIMS BSc Nursing Result 2026: बीएससी नर्सिंग रिजल्ट के बाद क्या?

सीट अलॉटमेंट से पहले ओबीसी (एनसीएल) और ईडबल्यूएस सर्टिफिकेट की जांच की जाएगी। अगर कैंडिडेट अयोग्य पाया जाता है, और उसकी रैंक जनरल कैटेगरी के कटऑफ के अंदर आती है, तो उसे जनरल श्रेणी का माना जाएगा।

अगर उसकी रैंक जनरल कैटेगरी के कटऑफ से बाहर आती है, तो वह सीट अलॉटमेंट के लिए योग्य नहीं होगा। यदि किसी भी चरण में कोई दस्तावेज गलत या अमान्य पाया जाता है, तो अभ्यर्थी का प्रवेश या उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

Also readRe-NEET Result Date 2026 Live: री-नीट यूजी रिजल्ट कब आएगा? संभावित डेट, फाइनल आंसर की, ऑफिशियल वेबसाइट जानें

AIIMS BSc Nursing Result 2026: एम्स बीएससी नर्सिंग कटऑफ

उम्मीदवारों को सीट अलॉटमेंट के लिए इंस्टीट्यूट और कोर्स की अपनी पसंद केवल एक बार ही बतानी होगी। पहले राउंड में बताई गई पसंद सीट अलॉटमेंट के सभी अगले राउंड के लिए मान्य रहेगी। काउंसलिंग शेड्यूल जल्द जारी होगा।

जिन उम्मीदवारों के नाम इस मेरिट लिस्ट में नहीं हैं, वे लॉगिन आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके वेबसाइट पर 'Academic' टैब पर जाकर रैंक और मिले मार्क्स देख सकते हैं। सीट आवंटन के लिए पात्र उम्मीदवारों की रैंक इस प्रकार है:-

श्रेणी

कट-ऑफ ओवरऑल रैंक

यूआर

21,648

यूआर-पीडब्ल्यूबीडी

20,626

ईडब्ल्यूएस

21,638

ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूबीडी

18,487

ओबीसी-एनसीएल

26,041

ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूबीडी

25,915

एससी

27,532

एससी-पीडब्ल्यूबीडी

19,384

एसटी

27,531

एसटी-पीडब्ल्यूबीडी

20,505

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications