NID MDes DAT Prelims Result: एनआईडी एमडिज. डीएटी प्रीलिम्स रिजल्ट admissions.nid.edu पर जारी
Saurabh Pandey | February 12, 2026 | 04:52 PM IST | 1 min read
एनआईडी एमडिज. डीएटी प्रीलिम्स परिणाम घोषित होने के बाद, एनआईडी पुनर्मूल्यांकन विंडो सक्रिय कर देगा। उम्मीदवार 14 फरवरी, 2026 तक पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी) ने मास्टर ऑफ डिजाइन (एमडिज.) डीजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। एनआईडी एमडिज. डीएटी प्रीलिम्स में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट admissions.nid.edu पर लॉगिन करके अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एनआईडी डीएटी 2026 प्रीलिम्स परीक्षा में चयनित उम्मीदवार एनआईडी एमडिज. 2026 मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई करेंगे। उम्मीदवार 12 फरवरी शाम 6 बजे से 14 फरवरी रात 11:59 बजे तक एनआईडी डीएटी प्रीलिम्स परिणाम पुनर्मूल्यांकन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
NID MDes Prelims Result: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट admissions.nid.edu पर जाएं।
- अब “NID DAT 2026 M.Des Prelims Result” लिंक पर क्लिक करें।
- अब ईमेल आईडी और जन्मतिथि दर्ज कर कर परिणाम देखने के लिए विवरण सबमिट करें।
- एनआईडी एमडिज. डीएटी प्रीलिम्स रिजल्ट स्कोरकार्ड डाउनलोड और प्रिंट करें।
NID MDes DAT Prelims Result: स्कोरकार्ड विवरण
- कार्यक्रम का नाम
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- आवेदित श्रेणी
- भाग I (वस्तुनिष्ठ) अंक
- भाग II (सब्जेक्टिव) अंक
- कुल अंक
- योग्यता स्थिति
NID MDes DAT Prelims Result: पुनर्मूल्यांकन शुल्क
एनआईडी एमडिज. डीएटी प्रीलिम्स परिणाम घोषित होने के बाद, एनआईडी पुनर्मूल्यांकन विंडो सक्रिय कर देगा। उम्मीदवार 14 फरवरी, 2026 तक पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन माध्यम से 2,000 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। पुनर्मूल्यांकन सुविधा केवल कैल्कुलेशन में हुई गड़बड़ियों की जांच करने, अचिह्नित उत्तरों को चेक करने के लिए होगी।
NID MDes Prelims Result: प्रीलिम्स रिजल्ट के बाद
एनआईडी डीएटी 2026 प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार एनआईडी डीएटी मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड, परीक्षा कार्यक्रम और आगे की प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल