NID Bdes Result Date 2024: एनआईडी डीएटी बीडेस रिजल्ट 4 अप्रैल को होगा जारी
Saurabh Pandey | April 3, 2024 | 11:10 AM IST | 1 min read
एनआईडी बीडेस डीएटी प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी ईमेल आईडी और जन्मतिथि दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
नई दिल्ली : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी) कल यानी 4 अप्रैल को बी.डेस कार्यक्रम के लिए डीएटी प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। एनआईडी बी.डेस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.nid.edu पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी ईमेल आईडी और जन्मतिथि दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
एनआईडी बीडेस डीएटी प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 पहले 28 मार्च को जारी किया जाने वाला था, लेकिन फिर रिजल्ट तारीख में संशोधन किया है। एनआईडी बीडेस डीएटी प्रीलिम्स परीक्षा परिणाम में सेक्शन वाइज स्कोर, कुल स्कोर और योग्यता स्थिति जैसे विवरण शामिल हैं। DAT प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को DAT मेन्स में उपस्थित होना होगा।
NID DAT B.Des 2024 प्रारंभिक परीक्षा 24 दिसंबर, 2023 को आयोजित की गई थी। एनआईडी डीएटी 2024 के अंतिम परिणाम डीएटी प्रीलिम्स और डीएटी मेन्स को वेटेज देकर तैयार किए जाएंगे। एनआईडी ने अंतिम परिणामों के लिए वेटेज और न्यूनतम योग्यता अंक पहले ही जारी कर दिए हैं।
Also read IPU UG Admission 2024: आईपीयू यूजी एडमिशन पंजीकरण की लास्ट डेट 10 अप्रैल तक बढ़ी
NID B.des Results डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले NID DAT की आधिकारिक वेबसाइट admissions.nid.edu पर जाएं।
- अब NID BDes रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया टैब खुलेगा,जहां लॉगिन आईडी - ईमेल पता और जन्म तिथि दर्ज करें
- एनआईडी डीएटी 2024 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एनआईडी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2024 डाउनलोड करें और प्रिंट लेकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल