NICL AO Prelims Result 2024: एनआईसीएल एओ प्रीलिम्स एग्जाम रिजल्ट जारी, कुल 274 रिक्तियों पर होगी भर्ती
Abhay Pratap Singh | March 27, 2024 | 07:49 PM IST | 1 min read
एनआईसीएल एओ भर्ती प्रक्रिया के लिए आयोजित प्रीलिम्स एग्जाम में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होंगे।
नई दिल्ली: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एनआईसीएल) ने एनआईसीएल एओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2024 घोषित कर दिया है। एनआईसीएल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर प्रीलिम्स एग्जाम 2024 में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाकर एओ प्रीलिम्स रिजल्ट देख सकते हैं।
एनआईसीएल एओ प्रीलिम्स एग्जाम में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार ही प्रशासनिक अधिकारी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे। NICL AO प्रारंभिक परीक्षा 4 मार्च 2024 को आयोजित की गई थी। हिंदी (राजभाषा) अधिकारियों के लिए एनआईसीएल एओ मुख्य परीक्षा 7 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
एनआईसीएल भर्ती अभियान के तहत सामान्य और विशेषज्ञ दोनों विषयों में कुल 274 प्रशासनिक अधिकारियों (एओ) स्केल 1 पदों को भरा जाएगा। आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में अयोग्य पाए जाने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2023 तक 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सामान्य और विशेषज्ञ (हिंदी अधिकारियों को छोड़कर) पदों के लिए चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार सहित तीन चरणों को शामिल किया गया है।
Also read CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी के लिए करेक्शन विंडो 2 अप्रैल को खुलेगी, उम्मीदवार कर सकेंगे वांछित बदलाव
इसके अलावा हिंदी (राजभाषा) प्रशासनिक अधिकारी भर्ती के लिए एक चरण की परीक्षा होती है, इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NICL AO Result 2024: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से एनआईसीएल एओ रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- NICL की आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘Recruitment’ टैब पर विजिट करें।
- नए पेज पर“Recruitment of 274 Administrative Officers (Generalists and Specialists) (Scale-I) 2024” लिंक पर क्लिक करें।
- एनआईसीएल एओ प्रीलिम्स परिणाम 2024 पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और रोल नंबर जांचें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल