NIACL AO Mains Admit Card 2024: एनआईएसीएल एओ मेन्स एडमिट कार्ड newindia.co.in पर जारी, परीक्षा 17 नवंबर को
Abhay Pratap Singh | November 8, 2024 | 01:28 PM IST | 1 min read
NIACL AO एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने एनआईसीओएल एओ मेन्स एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। प्रशासनिक अधिकारी, स्केल 1 (जनरलिस्ट / स्पेशलिस्ट) के लिए मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट NIACL की आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in के माध्यम से एनआईएसीएल एओ मुख्य एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एओ चरण 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 17 नवंबर, 2024 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। NIACL AO मेन्स एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एनआईएसीएल एओ मुख्य परीक्षा 17 नवंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, मुख्य परीक्षा में 200 अंकों के लिए ऑब्जेक्टिव टेस्ट और 30 अंकों के लिए डिस्क्रिप्टिव टेस्ट शामिल है। वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक दोनों परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। उम्मीदवारों को कंप्यूटर पर टाइप करके वर्णनात्मक परीक्षा का उत्तर देना होगा। वस्तुनिष्ठ परीक्षा पूरी होने के तुरंत बाद, वर्णनात्मक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
डिस्क्रिप्टिव परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक काटा जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 170 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार NIACL की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
NIACL AO Mains Hall Ticket 2024: कैसे डाउनलोड करें?
आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- एनआईएसीएल की आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां प्रशासनिक अधिकारी 2024 लिंक उपलब्ध होगा।
- लिंक पर क्लिक करें और एक नया ड्रॉप डाउन बॉक्स खुल जाएगा।
- अब NIACL AO मेन एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- ऐसा करने पर आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें