NHPC JE Result 2025: एनएचपीसी जूनियर इंजीनियर रिजल्ट nhpcindia.com पर जारी, आगे की प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | January 8, 2026 | 12:39 PM IST | 1 min read
NHPC: एनएचपीसी जेई मेरिट लिस्ट 2025 में चयनित उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन 21 जनवरी से 23 जनवरी, 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
नई दिल्ली: नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (NHPC) ने विज्ञापन संख्या NH/RECTT./04/2025 के तहत जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। एनएचपीसी जेई मेरिट लिस्ट 2025 में शॉर्टलिस्ट कुल 232 उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण दस्तावेज सत्यापन (DV) में शामिल होने के लिए पात्र हैं।
एनएचपीसी जूनियर इंजीनियर रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। एनएचपीसी जेई मेरिट लिस्ट पीडीएफ में डीवी के लिए चयनित अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं।
NHPC JE Result 2025 PDF Download: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एनएचपीसी जेई रिजल्ट 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:
- एनएचपीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.nhpcindia.com पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘करियर’ टैब के भीतर ‘करंट नोटिफिकेशन’ पर क्लिक करें।
- अब, ‘NH/Recruitment/04/2025’ पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- Ctrl+F की सहायता से अपना रोल नंबर जांचें और इसे डाउनलोड करें।
एनएचपीसी जेई 2025 परीक्षा 29 अक्टूबर 2025 को सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माधयम से कुल 248 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें जेई (सिविल), जेई (इलेक्ट्रिकल), जेई (मैकेनिकल), जेई (इलेक्ट्रिकल एंड कंट्रोल), सुपरवाइजर (आईटी) और सीनियर अकाउंटेंट के पद शामिल हैं। अधिक जनकारी के लिए nhpcindia.com/welcome/job पर विजिट करें।
NHPC Junior Engineer DV Schedule: दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 10.00 बजे है। नीचे सारणी में कैंडिडेट एनएटपीसी जेई डीवी शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:
| पद का नाम | दस्तावेज सत्यापन तिथि | दस्तावेज सत्यापन स्थल |
|---|---|---|
| जेई (सिविल) | 21 और 22 जनवरी, 2206 |
ग्राउंड फ्लोर हॉल, नीर शक्ति सदन, एनएचपीसी ऑफिस कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-33, फरीदाबाद, हरियाणा |
| जेई (इलेक्ट्रिकल) | 22 जनवरी, 2026 | |
|
जेई (मैकेनिकल)
|
23 जनवरी, 2026 | |
|
जेई (इलेक्ट्रिकल एंड कंट्रोल)
|
23 जनवरी, 2026
|
|
|
सुपरवाइजर (आईटी)
|
23 जनवरी, 2026
|
|
|
सीनियर अकाउंटेंट
|
23 जनवरी, 2026
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र