NAICL Recruitment 2024: न्यू इंडिया एश्योरेंस में 325 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कल से शुरू, पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | September 20, 2024 | 03:41 PM IST | 2 mins read
एनएआईसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर तय की गई है। उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
नई दिल्ली: भारत सरकार की न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NAICL) में अप्रेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती निकली है। एनएआईसीएल अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 21 सितंबर से शुरू की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.newindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार छूट भी दी जाएगी।
एनएआई अप्रेंटिस भर्ती 2024 के तहत कुल 325 रिक्तियां भरी जाएंगी। जिनमें से 33 पद एससी और 18 पद एसटी कैटेगरी के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा, अनारक्षित के 190, ओबीसी के 62 और ईडब्ल्यूएस के कुल 22 पद भरे जाएंगे। पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
Also read Railways NCR Recruitment 2024: इंडियन रेलवे एनसीआर अप्रेंटिस भर्ती पंजीकरण rrcnr.org पर शुरू
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 944 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि एससी/ एसटी के लिए आवेदन शुल्क 708 रुपये और पीएच के लिए 472 रुपये है। न्यू इंडिया एश्योरेंस अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवारों को 707 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करना होगा।
एनएआईसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर तय की गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और रीजनल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। एनएआईसीएल में अप्रेंटिस के लिए चयनित उम्मीदवारों को 9000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
NAICL Apprentice Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें?
पात्र उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एनएआईसीएल अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर विजिट करें।
- पेज को स्क्रॉल करें और ‘Engagement of Apprentices’ पर क्लिक करें।
- अब भर्ती संबंधित अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें और इसे पढ़ें।
- इसके बाद, बताए गए निर्देशों का पालन करके आवेदन फॉर्म भरें।
- शुल्क का भुगतान करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा