NEET UG 2025 Correction Window: नीट यूजी आवेदन फॉर्म में आज से neet.nta.nic.in पर करें सुधार, अंतिम तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | March 9, 2025 | 12:50 PM IST | 2 mins read
नीट परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी 9 मार्च से नीट यूजी 2025 आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले कैंडिडेट एनटीए नीट की वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर नीट 2025 एप्लीकेशन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
नीट यूजी आवेदन सुधार विंडो 11 मार्च तक खुली रहेगी। समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी स्थिति में सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा। नीट सुधार विंडो बंद होने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी 26 अप्रैल को नीट सिटी इंटीमेशन स्लिप और 1 मई को नीट यूजी एडमिट कार्ड 2025 जारी किया जाएगा।
NEET Correction Window 2025: कैसे सुधार करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से नीट 2025 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in 2025 पर जाएं।
- होमपेज पर NEET UG सुधार विंडो 2025 पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- आवश्यक फील्ड में सुधार करें और शुल्क का भुगतान करें।
- एक बार सुधार होने के बाद, नीट फॉर्म फ्रीज हो जाएगा।
एनटीए नीट यूजी 2025 परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा - स्नातक 2025 (NEET UG 2025) 4 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। नीट यूजी एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।
NEET UG Correction Window 2025: इन फील्ड में कर सकते हैं सुधार
उम्मीदवार निम्नलिखित फील्डों में नीट करेक्शन विंडो 2025 के माध्यम से आवश्यक बदलाव कर सकते हैं:
| क्रम संख्या | एक्शन | फील्ड |
|---|---|---|
| 1 | अभ्यर्थियों को इन दोनों में से किसी भी एक क्षेत्र को बदलने की अनुमति है |
पिता का नाम और योग्यता/ व्यवसाय या माता का नाम और योग्यता/ व्यवसाय |
| 2 | अभ्यर्थियों को निम्नलिखित सभी फील्ड बदलने या जोड़ने की अनुमति है |
|
| 3 | उम्मीदवारों को अपने स्थायी और वर्तमान पते के आधार पर निम्नलिखित परिवर्तन करने की अनुमति है |
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी