NEET UG 2026 Registration: नीट यूजी रजिस्ट्रेशन विंडो आज रात 9 बजे होगी बंद, 10 मार्च से आवेदन में करें सुधार
Abhay Pratap Singh | March 8, 2026 | 12:56 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी 2026 आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा सुधार सुविधा खोली जाएगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आज नीट यूजी 2026 के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और पात्र छात्र आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से नीट यूजी 2026 के लिए अंतिम तिथि 8 मार्च को रात 9 बजे तक आवेदन पत्र भर सकते हैं और रात 11:50 बजे तक शुल्क जमा कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारो को आवेदन पत्र में सुधार का मौका भी दिया जाएगा। एनटीए की ओर से नीट यूजी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 10 मार्च से 12 मार्च, 2026 तक खोली जाएगी, इस दौरान कैंडिडेट आवश्यक बदलाव कर सकते हैं। नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन विंडो 8 फरवरी से सक्रिय है।
NEET UG 2026 Application: आवश्यक दस्तावेज
नीट यूजी आवेदन फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी:
- कक्षा 10 का प्रमाण पत्र या मार्कशीट
- कक्षा 12 का विवरण
- वैध फोटो पहचान पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- PwBD सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
- स्थायी और पत्राचार पता
- निर्धारित प्रारूप में स्कैन फोटो और हस्ताक्षर।
नीट यूजी रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम में शुल्क का भी भुगतान करना होगा। सामान्य कैटेगरी के लिए 1700 रुपये, जनरल-ईडब्ल्यूएस को 1600 रुपये, रिजर्व कैटेगरी के लिए 1000 रुपये और विदेशी उम्मीदवारों के लिए 9500 रुपये है। अधिक जानकारी के लिए नीट यूजी 2026 नोटिफिकेशन जांच सकेत हैं।
एनटीए द्वारा नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 180 मिनट होगी। पेपर हिंदी और अंग्रेजी सहित 13 भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा। एजेंसी परीक्षा शहर की सूचना पर्ची और एडमिट कार्ड डेट बाद में जारी करेगी।
NEET UG Registration 2026: आवेदन कैसे करें?
नीट यूजी एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- नीट की आधिकारिक neet.nta.nic.in पर जाएं।
- नीट यूजी रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा