NEET UG Answer Key 2024: नीट यूजी प्रोविजनल आंसर-की जल्द होगी जारी, इस लिंक से कर पाएंगे डाउनलोड
Santosh Kumar | May 11, 2024 | 07:46 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी प्रोविजनल आंसर-की एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फाइल के रूप में साझा की जाएगी। टेस्टिंग एजेंसी उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए तारीखों की भी घोषणा करेगी।
Predict your NEET 2026 rank instantly! Enter your expected score and get an estimated AIR, percentile, and college admission chances with NEET 2026 Rank Predictor.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जल्द ही राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) की प्रोविजनल आंसर-की जारी करने की उम्मीद है। जो उम्मीदवार मेडिकल परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर घोषणा के बाद उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे। नीट यूजी परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई थी।
New: RE-NEET 2026 Official Provisional Answer Key | Solution (All Codes)
RE-NEET 2026: Rank Predictor | College Predictor | Marks vs Rank
Also See: Safe Score for AIIMS Delhi | Re-NEET Epected Cutoff | MBBS Seats in India
नीट यूजी प्रोविजनल आंसर-की एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फाइल के रूप में परीक्षार्थियों के साथ साझा की जाएगी। टेस्टिंग एजेंसी उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए तारीखों की भी घोषणा करेगी। प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज होने के बाद एनटीए परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा।
नीट परीक्षा 5 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक देश भर के 557 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर 24 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी। नीट परीक्षा प्रोविजनल उत्तर कुंजी उम्मीदवारों को परीक्षा में उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन करने और उनके संभावित स्कोर का अनुमान लगाने में मदद करती है।
उत्तर कुंजी के साथ अपने उत्तरों की तुलना करके, छात्र परीक्षा के दौरान हुई किसी भी गलती की पहचान कर सकते हैं। नीट 2024 की मार्किंग स्कीम की बात करें तो सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक, गलत प्रयास के लिए -1 अंक देने का प्रावधान है जबकि छोड़े गए प्रश्न के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
NEET UG Answer Key 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके NEET UG 2024 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाएं।
- यहां होमपेज पर, NEET UG Answer Key 2024 PDF File का लिंक दिखेगा।
- NEET UG Answer Key PDF File पर क्लिक करें।
- प्रोविजनल आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- इसमें अपने अंको जांचें और त्रुटि होने पर आपत्ति दर्ज करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें