Press Trust of India | May 11, 2024 | 04:50 PM IST | 1 min read
अब तक की जांच से पता चला है कि 5 मई की परीक्षा से पहले लगभग 35 उम्मीदवारों को NEET-UG Question Paper और उनके उत्तर प्रदान किए गए थे।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 5 मई को आयोजित की गई देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा में पेपर लीक होने का मामला परीक्षा के दिन से ही सामने आ रहा है। इस बीच बिहार पुलिस ने नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में एक ही परिवार के 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 4 प्रत्याशी समेत परिवार के 13 लोग शामिल हैं। यह जानकारी बिहार पुलिस ने साझा की है।
अधिकारियों ने बताया कि 'NEET Paper Leak 2024' की जांच शुक्रवार (9 मई) को बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) को सौंप दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि अब तक इस मामले की जांच पटना पुलिस की विशेष टीम कर रही थी। इस पूरे मामले अब तक 4 अभ्यर्थी और उनके परिवार के सदस्यों समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इसके अलावा, ईओयू की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई) -3 पेपर लीक मामले में भी शामिल था। सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और ईओयू अधिकारियों ने उनसे हिरासत में पूछताछ शुरू कर दी है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस पहले ही आरोपियों के कब्जे से आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर चुकी है। अब तक की जांच से पता चला है कि 5 मई की परीक्षा से पहले लगभग 35 उम्मीदवारों को NEET-UG Question Paper और उनके उत्तर प्रदान किए गए थे। फिलहाल इस मामले में अभी भी जांच जारी है।
समिति द्वारा संचालित गैर आवासीय शिक्षा राज्य के नौ प्रमंडलों में छात्रों को उपलब्ध कराई जाएगी। बिहार बोर्ड इस 2 साल के कोर्स के दौरान छात्रों को प्रति वर्ष 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान करेगा।
Santosh Kumar