NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम mcc.nic.in पर जारी, रिपोर्टिंग प्रक्रिया कल से
Santosh Kumar | September 19, 2024 | 03:29 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी काउंसलिंग 2024 एमसीसी द्वारा 4 राउंड में आयोजित की जाएगी, जिसमें से एक राउंड खाली सीटों के लिए होगा।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में एडमिशन के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट के नतीजे जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के जरिए नीट यूजी 2024 काउंसलिंग के तहत अपने सीट अलॉटमेंट स्टेटस को चेक या डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को नीट यूजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग 2024 में 614 एमबीबीएस और बीडीएस सीटें जोड़ी हैं। इससे पहले, एमसीसी ने 24 अगस्त को नीट यूजी 2024 काउंसलिंग राउंड 1 का रिजल्ट जारी किया था।
MCC NEET UG Counselling 2024: राउंड 3 पंजीकरण 3 अक्टूबर से
नीट यूजी काउंसलिंग 2024 एमसीसी द्वारा 4 राउंड में आयोजित की जाएगी, जिसमें से एक राउंड खाली सीटों के लिए होगा। नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 के लिए, उम्मीदवारों को 20 से 27 सितंबर के बीच उन कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा जहां उन्हें सीटें आवंटित की गई हैं।
अधिसूचना में कहा गया है कि अगर रिजल्ट में कोई गलती है, तो उम्मीदवार 20 सितंबर को सुबह 11 बजे से पहले mccresultquery@gmail.com पर ईमेल भेजकर समिति को सूचित कर सकते हैं। इसके बाद रिजल्ट को अंतिम मान लिया जाएगा।
अभ्यर्थियों का डेटा सत्यापन 28 से 30 सितंबर 2024 को किया जाएगा। जो उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर निकलना चाहते हैं, उन्हें सीट आवंटन परिणाम घोषित होने के बाद ही विकल्प दिया जाएगा। नीट यूजी राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन 3 अक्टूबर से शुरू होंगे।
Also read NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम संशोधित, 43 उम्मीदवार अयोग्य घोषित
NEET UG 2024 Counselling: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर, 'UG Medical' अनुभाग पर क्लिक करें।
- अब नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 सीट आवंटन लिंक खोलें।
- सीट अलॉटमेंट की स्थिति जांचे और पृष्ठ को डाउनलोड करें।
बता दें कि एनटीए द्वारा आयोजित नीट यूजी परीक्षा 2024 में नामांकन करने वाले और उत्तीर्ण होने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों के लिए एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट यूजी 2024 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन आयोजित किया जाता है। एनटीए ने 5 मई को नीट यूजी 2024 परीक्षा आयोजित की थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल