Santosh Kumar | May 2, 2024 | 12:36 AM IST | 2 mins read
नीट यूजी परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 बजे तक चलेगी। परीक्षा भारत के 557 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची पहले ही जारी हो चुकी है।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2024 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाकर नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है।
नीट यूजी परीक्षा इस साल 5 मई को एनटीए द्वारा आयोजित की जाएगी। NEET UG Admit Card डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड या जन्म तिथि जैसे विवरण के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
नीट यूजी परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 बजे तक चलेगी। परीक्षा भारत के 557 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची पहले ही जारी हो चुकी है। NEET UG 2024 City Intimation Slip एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in पर उपलब्ध है।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके NEET UG Admit Card 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
Also readNEET UG 2024 Exam City Slip: नीट यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप neet.ntaonline.in पर जारी, करें डाउनलोड
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2024 पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। NEET 2024 Exam में 180 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल हैं। परीक्षा कुल 720 अंकों की होती है। परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों के पास 3 घंटे और 20 मिनट का समय है।
NEET UG Exam 2024 के लिए अंकन योजना के बारे में बात करें तो प्रत्येक सही उत्तर को +4 अंक दिए जाते हैं। गलत उत्तर पर -1 अंक (नकारात्मक अंकन) का दंड दिया जाता है। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाता है। सेक्शन बी में, उम्मीदवार 15 में से किसी भी 10 प्रश्न का उत्तर देना चुन सकते हैं।