NEET UG 2025 Result: मद्रास हाईकोर्ट ने नीट पुनर्परीक्षा की याचिका खारिज की, परिणाम पर लगी रोक हटाई
Press Trust of India | June 6, 2025 | 03:45 PM IST | 2 mins read
याचिकाओं को खारिज करते हुए न्यायमूर्ति सी कुमारप्पन ने कहा, "मौजूदा मामलों में मुझे प्रतिवादियों की ओर से कोई दुर्भावना नहीं दिखती।"
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: मद्रास उच्च न्यायालय ने आज (6 जून) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को परिणाम घोषित करने से रोकने की मांग वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया। अपनी याचिकाओं में, एस साई प्रिया और 15 अन्य छात्रों ने एनटीए को उन उम्मीदवारों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करने का निर्देश देने की भी मांग की थी, जिन्होंने चेन्नई के चार केंद्रों पर परीक्षा दी।
याचिकाओं को खारिज करते हुए न्यायमूर्ति सी कुमारप्पन ने कहा, "मौजूदा मामलों में मुझे प्रतिवादियों की ओर से कोई दुर्भावना नहीं दिखती। इसके अलावा, पूरे भारत में लगभग 22 लाख छात्र नीट यूजी 2025 परीक्षा में शामिल हुए हैं।"
ऐसे में अगर नीट यूजी 2025 परीक्षा को फिर से आयोजित करने की अनुमति दी जाती है तो यह देशभर के 20 लाख से अधिक छात्रों के साथ अन्याय होगा। इसलिए कोर्ट को इन याचिकाओं में कोई ठोस आधार नहीं मिला।
NEET UG 2025 Result: नीट रिजल्ट पर लगाई थी रोक
न्यायाधीश ने 17 मई को अंतरिम आदेश में एनटीए को नीट 2025 के नतीजे जारी करने से रोक दिया था। चार परीक्षा केंद्रों पर बिजली की समस्या के कारण छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद यह रोक लगाई गई थी।
न्यायमूर्ति ने आदेश में कहा था कि याचिकाकर्ताओं का मुख्य तर्क यह है कि बिजली की कमी के कारण परीक्षा केंद्रों में रोशनी कम थी। इससे माहौल खराब हुआ और छात्र ठीक से ध्यान केंद्रित नहीं कर पाए, जिससे उनका प्रदर्शन प्रभावित हुआ।
NEET UG Result 2025: जज ने एनटीए को दी क्लीन चिट
यह बताना जरूरी है कि बिजली की कमी अचानक हुई बारिश और तूफान की वजह से हुई। जज ने कहा कि अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने कहा, परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक हुई, जब चारों तरफ प्राकृतिक रोशनी मौजूद थी।
जज ने कहा कि जब एनटीए ने जांच से यह निर्धारित कर लिया है कि पुनर्परीक्षा की कोई आवश्यकता नहीं है, तो इस निष्कर्ष को स्वीकार किया जाना चाहिए, जब तक कि यह साबित न हो जाए कि रिपोर्ट में कोई दुर्भावनापूर्ण इरादा है।
अगली खबर
]NEET PG 2025 Exam Date: सुप्रीम कोर्ट ने एनबीई के 3 अगस्त को नीट पीजी एग्जाम कराने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने एनबीई द्वारा 3 अगस्त, 2025 तक नीट परीक्षा आयोजित करने के लिए समय बढ़ाने के लिए दायर आवेदन को अनुमति दी है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल