NEET UG 2025: नीट यूजी परीक्षा सीबीटी मोड होने की संभावना, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिए संकेत
Santosh Kumar | November 23, 2024 | 01:15 PM IST | 2 mins read
शिक्षा मंत्री प्रधान के निर्देशानुसार मंत्रालय हाई पावर कमेटी की हर सिफारिश पर गौर कर रहा है। संभावित बदलावों का खाका तैयार किया जा रहा है।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) इस बार मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित कर सकती है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय इस बारे में स्वास्थ्य मंत्रालय और एनटीए से चर्चा कर रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी इस बारे में संकेत दिए हैं। इसके लिए एनटीए पूर्व इसरो प्रमुख के राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली निगरानी समिति से सुझाव ले रही है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के निर्देशानुसार शिक्षा मंत्रालय हाई पावर कमेटी की हर सिफारिश पर गौर कर रहा है। संभावित बदलावों का खाका तैयार किया जा रहा है। हाई पावर कमेटी ने हाइब्रिड मॉडल का भी सुझाव दिया है।
NEET UG 2025 Notification: सीबीटी में होने की अधिक संभावना
इसरो के पूर्व प्रमुख के राधाकृष्णन के नेतृत्व में गठित उच्च स्तरीय समिति ने परीक्षा में सुधार के लिए महत्वपूर्ण सिफारिशें की हैं। इसके तहत प्रश्नपत्र डिजिटल तरीके से परीक्षा केंद्रों पर भेजे जाएंगे और छात्र ओएमआर शीट पर अपने उत्तर देंगे।
इससे प्रश्नपत्र लीक होने की संभावना खत्म हो जाएगी। प्रधान ने कहा कि समिति की सिफारिशों पर अमल शुरू हो गया है। नीट के बारे में उन्होंने कहा, एनटीए परीक्षा आयोजित करेगी। हमारे पास दो तरीके हैं, पेपर आधारित और कंप्यूटर आधारित परीक्षा।
Also read NEET UG 2025: नीट यूजी के लि4 ए अनगिनत अवसरों पर लगेगा अंकुश, अटैम्प्ट में ही दे सकेंगे एग्जाम
NEET UG 2025 Exam Date: नोटिफिकेशन का इंतजार
शिक्षा मंत्रालय ने नीतियों के सामाजिक प्रभाव का मूल्यांकन करने के लिए सामाजिक विज्ञान अनुसंधान पर जोर दिया है। गौरतलब है कि एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा को सीबीटी मोड में आयोजित करने का भी निर्णय लिया है।
इसको लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। अब नीट के नोटिफिकेशन का इंतजार है। जो बदलावों पर अंतिम निर्णय के बाद जारी किया जाएगा। बता दें कि नीट यूजी देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है।
नीट का उपयोग एमबीबीएस, बीडीएस, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक आदि में प्रवेश के लिए किया जाता है। 2024 में 24 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। अब तक यह परीक्षा पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाती थी, अब लेकिन बदलाव संभव है।
सोर्स- टाइम्स ऑफ इंडिया
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी