NEET UG 2025 Final Answer Key: नीट यूजी फाइनल आंसर की पीडीएफ neet.nta.nic.in पर जारी, रिजल्ट जल्द
Santosh Kumar | June 14, 2025 | 09:24 AM IST | 2 mins read
एनईईटी 2025 परीक्षा 4 मई को 13 भाषाओं में आयोजित की गई। नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए लगभग 20.8 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आज यानी 14 जून 2025 को नीट यूजी 2025 फाइनल आंसर की पीडीएफ जारी कर दी है। नीट यूजी 2025 आंसर की पीडीएफ सभी पेपर कोड (45,46,47,48) के लिए जारी की गई है। नीट 2025 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के जरिए नीट यूजी आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2025 रिजल्ट से पहले फाइनल आंसर की की घोषणा कर दी है। नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की 2025 3 जून को जारी की गई थी, जिसके बाद आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 5 जून थी।
एनईईटी 2025 परीक्षा 4 मई को 13 भाषाओं में आयोजित की गई। नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए लगभग 20.8 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। नीट यूजी परीक्षा देश भर में 5453 केंद्रों और विदेश में 14 केंद्रों पर आयोजित की गई।
NEET UG 2025 Result: नीट यूजी 2025 रिजल्ट कब आएगा?
एनटीए ने प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद नीट 2025 फाइनल आंसर की भी जारी की है। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे, गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा और बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
नीट फाइनल आंसर की के अनुसार, बुकलेट 45 में प्रश्न संख्या 40 और 63, बुकलेट 46 में प्रश्न संख्या 14 और 56, बुकलेट 47 में प्रश्न संख्या 20 और 58, तथा बुकलेट 48 में प्रश्न संख्या 15 और 51 के लिए एक से अधिक सही उत्तर स्वीकार किए गए हैं।
फाइनल आंसर की के बाद अब नीट यूजी रिजल्ट किसी भी समय घोषित किया जा सकता है। नीट यूजी 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
NEET UG Final Answer Key 2025: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से नीट यूजी 2025 फाइनल आंसर की की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- नीट यूजी 2025 आंसर की पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- नीट यूजी 2025 आंसर की पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- एनटीए ने सभी कोड के लिए आंसर की जारी की कर दी है।
- अभ्यर्थी संभावित अंकों की गणना करें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल