Santosh Kumar | June 14, 2025 | 08:21 AM IST | 1 min read
नीट यूजी 2025 परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने पर उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करके अपनी रैंक चेक कर सकेंगे।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) किसी भी समय 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (नीट यूजी) परिणाम 2025 घोषित करेगी। एनटीए आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर नीट यूजी 2025 रिजल्ट लिंक 2025 उपलब्ध कराएगा। नीट यूजी फाइनल आंसर की 2025 भी परिणाम से पहले या बाद में जारी की जा सकती है।
नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई। नीट परीक्षा देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस जैसे कोर्स में एडमिशन के लिए है।
पिछले साल नीट यूजी परीक्षा 5 मई को 24 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई। प्रोविजनल आंसर की 29 मई को जारी की गई, जबकि चुनौती देने की विंडो 31 मई तक खुली थी। परिणाम 4 जून को घोषित किया गया।
नीट यूजी 2025 परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने पर उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करके अपनी रैंक चेक कर सकेंगे। साथ ही, एनटीए नीट यूजी टॉपर्स और कट-ऑफ मार्क्स की लिस्ट भी जारी करेगा।
मार्किंग स्कीम के मुताबिक, हर सही जवाब के लिए 4 अंक दिए जाएंगे और हर गलत जवाब के लिए 1 अंक काटा जाएगा। अगर कोई सवाल अनुत्तरित रह जाता है, तो उसके लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा और न ही कोई अंक काटा जाएगा।
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में नीट यूजी 2025 के लिए एमबीबीएस प्रवेश के लिए अपेक्षित कट-ऑफ की जांच कर सकते हैं-
श्रेणी | कट-ऑफ पर्सेंटाइल | योग्यता अंक |
|---|---|---|
सामान्य | 50वीं पर्सेंटाइल | 720–162 |
सामान्य-पीएच | 45वीं पर्सेंटाइल | 161–144 |
एससी/एसटी/ओबीसी | 40वीं पर्सेंटाइल | 161–127 |
एससी/ओबीसी-पीएच | 40वीं पर्सेंटाइल | 143–127 |
एसटी-पीएच | 40वीं पर्सेंटाइल | 142–127 |