Abhay Pratap Singh | June 13, 2025 | 09:46 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी 2025 एग्जाम सिटी का चयन करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आज यानी 13 जून से नीट पीजी 2025 परीक्षा शहर चयन के लिए वरीयता विंडो फिर से खोल दी है। कैंडिडेट एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से नीट पीजी 2025 परीक्षा के लिए शहर का चयन कर सकते हैं।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
नीट पीजी 2025 एग्जाम सिटी का चयन करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एनबीईएमएस ने नीट पीजी 2025 के लिए कुल 233 परीक्षा शहरों की सूची जारी की है। नीट पीजी 2025 वरीयता विंडो के माध्यम से अभ्यर्थियों को 3 पसंदीदा शहर चुनने की अनुमति है।
नीट पीजी एग्जाम सिटी सबमिशन के लिए विंडो 17 जून, 2025 तक खुली रहेगी। हालांकि, नीट पीजी परीक्षा शहर वरीयता विंडो खुलते ही भारी ट्रैफिक के चलते क्रैश हो गई है। उम्मीदवार कुछ समय बाद फिर से प्रयास कर सकते हैं। नीट पीजी 2025 एग्जाम सिटी अलॉटमेंट ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा।
एनबीईएमएस द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) 2025 परीक्षा 3 अगस्त को एक पाली में आयोजित की जाएगी। नीट पीजी परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कराई जाएगी। नीट पीजी सिटी स्लिप 21 जुलाई को और नीट पीजी एडमिट कार्ड 31 जुलाई को जारी होगा।
नीट पीजी 2025 का आयोजन एमडी, एमएस, पीडी डिप्लोमा और पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी, डायरेक्ट 6 वर्षीय डीएनबी और एनबीईएमएस डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए एनबीईएमएस की वेबसाइट पर विजिट करें।
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके कैंडिडेट नीट पीजी एग्जाम सिटी का चयन कर सकते हैं: