NEET UG 2025 Cutoff: नीट यूजी क्वालीफाइंग मार्क्स एससी कैटेगरी के लिए क्या है? जानें अपेक्षित कटऑफ
Santosh Kumar | May 4, 2025 | 09:20 AM IST | 2 mins read
स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए नीट यूजी 2025 परीक्षा आज (4 मई) देश भर के 500 से अधिक शहरों में 5,453 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आज (4 मई) नीट यूजी 2025 परीक्षा आयोजित करेगी। नीट यूजी एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और बीएससी नर्सिंग जैसे स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है। नीट 2025 उत्तीर्ण करने के लिए, उम्मीदवारों को नीट के कुल अंकों में से उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने होंगे। एससी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए नीट 2025 के लिए न्यूनतम योग्यता अंक क्या हैं? इस बारे में जानकारी इस लेख में दी गई है।
स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) देश भर के 500 से अधिक शहरों में 5,453 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस साल, 22.7 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।
एनटीए प्रत्येक श्रेणी के लिए नीट पास करने के लिए अलग-अलग योग्यता प्रतिशत निर्धारित करता है। न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र काउंसलिंग के लिए पात्र होते हैं। ये कटऑफ हर साल बदलते हैं और नतीजों के साथ जारी किए जाते हैं।
NEET 2025 Qualifying Marks: सरकारी कॉलेज के लिए अपेक्षित अंक
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में आमतौर पर कटऑफ अधिक होती है। नीट यूजी कटऑफ परीक्षा की कठिनाई, उपस्थित होने वाले छात्रों की संख्या और उपलब्ध सीटों पर निर्भर करती है। ये कारक प्रवेश के लिए न्यूनतम अंक निर्धारित करते हैं।
अगर कोई उम्मीदवार सरकारी एमबीबीएस सीट के लिए लक्ष्य रखकर चलता है, तो सामान्य श्रेणी के छात्र को कम से कम 650+ अंक प्राप्त करने चाहिए, और आरक्षित श्रेणियों के लिए कम से कम 600+ अंक चाहिए।
जो छात्र निजी कॉलेज में प्रवेश चाहते हैं, उन्हें अधिकतम अवसर पाने के लिए कम से कम 400+ अंक प्राप्त करने का लक्ष्य रखना चाहिए। नीट यूजी के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों को न्यूनतम क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल स्कोर करना होगा।
NEET 2025 Cutoff: नीट क्वालीफाइंग मार्क्स एससी श्रेणी के लिए क्या है?
अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में एससी श्रेणी के लिए नीट योग्यता अंक देख सकते हैं-
|
वर्ष |
एमबीबीएस न्यूनतम कटऑफ |
|---|---|
|
2024 |
161 - 127 |
|
2023 |
136 - 107 |
|
2022 |
116 - 93 |
|
2021 |
137 - 108 |
|
2020 |
146 - 113 |
अगली खबर
]NEET UG Exam 2025 Live: नीट यूजी आंसर की कोड 45, 46, 47, 48 जारी, एनालिसिस, क्वालीफाइंग मार्क्स, रिजल्ट डेट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 22.7 लाख एमबीबीएस उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी परीक्षा आयोजित की थी। एनटीए अधिकारियों ने कहा कि 20.8 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें