NEET UG 2025 Form Correction: नीट यूजी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो कल होगी एक्टिव, एडिटेबल फील्ड्स जानें
Saurabh Pandey | March 8, 2025 | 05:51 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी 2025 एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 26 अप्रैल तक जारी की जाएगी, जबकि NEET UG 2025 एडमिट कार्ड 1 मई तक जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कल यानी 9 मार्च को नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट, स्नातक यानी नीट यूजी 2025 के लिए आवेदन सुधार सुविधा शुरू करेगी। नीट यूजी के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन फॉर्म को संपादित कर सकेंगे। NEET UG 2025 आवेदन फॉर्म सुधार सुविधा 11 मार्च तक उपलब्ध रहेगी।
NEET UG 2025: एडिटेबल फील्ड्स
- पिता का नाम और क्वालीफिकेशन या व्यवसाय
- माता का नाम और क्वालीफिकेशन या व्यवसाय
- शैक्षिक योग्यता विवरण (कक्षा 10 और कक्षा 12)
- पात्रता का राज्य
- श्रेणी
- उप-श्रेणी या पीडब्ल्यूडी
- हस्ताक्षर
- NEET UG 2025 अटेम्प्ट की संख्या
- परीक्षा शहर का चयन
- परीक्षा का माध्यम
NEET UG 2025: आवेदन करेक्शन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें।
- NEET 2025 आवेदन पत्र पर क्लिक करें।
- अब आवश्यकतानुसार NEET UG 2025 आवेदन पत्र को संपादित करें।
- इसके बाद सेव करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- NEET UG 2025 आवेदन पत्र की एक प्रति डाउनलोड करें।
NEET UG 2025: सिटी इंटिमेशन स्लिप, एडमिट कार्ड डेट
नीट यूजी 2025 एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 26 अप्रैल तक जारी की जाएगी, जबकि NEET UG 2025 एडमिट कार्ड 1 मई तक जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
NEET UG 2025: परीक्षा तिथि
NEET UG 2025 परीक्षा 4 मई को एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। नीट यूजी परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। नीट यूजी का सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Also read NEET UG 2025: एनआईओएस छात्र नीट यूजी के लिए कर सकेंगे आवेदन, एनएमसी ने स्पष्टीकरण जारी किया
NEET UG 2025: मार्किंग स्कीम
नीट यूजी 2025 परीक्षा में उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
NEET UG 2025: 13 भाषाओं में होगी परीक्षा
NEET UG 2025 परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी- अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, बंगाली, असमिया, ओडिया, पंजाबी, मराठी, गुजराती, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल