NEET UG Re-exam Result 2024: नीट यूजी री-एग्जाम रिजल्ट exams.nta.ac.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | July 1, 2024 | 07:17 AM IST | 2 mins read
नीट यूजी पुन: परीक्षा परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ग्रेस मार्क्स पाने वाले उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी 2024 री-एग्जाम रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर नीट यूजी री-एग्जाम रिजल्ट 2024 देख सकते हैं।
नीट यूजी पुन: परीक्षा परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। कैंडिडेट आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन की सहायता से नीट यूजी री एग्जाम स्कोर कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। नीट यूजी पुनः परीक्षा 23 जून को आयोजित की गई थी।
नीट यूजी री-एग्जाम 2024 में कुल 1,563 उम्मीदवारों में से केवल 813 उम्मीदवार ही उपस्थित हुए, जबकि 750 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी। मेडिकल काउंसलिंग (MCC) द्वारा अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों के लिए स्नातक मेडिकल काउंसलिंग 6 जुलाई से शुरू होने की उम्मीद है।
इस साल 24 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा 5 मई को आयोजित हुई थी। परीक्षा के दौरान सात केंद्रों पर 1,563 उम्मीदवारों को गलत प्रश्नपत्र बांटे जाने की वजह से समय की हानि हुई, जिसके चलते एनटीए ने ग्रेस मार्क्स देने का फैसला किया। हालाँकि, बाद में इसे वापस ले लिया गया।
बताया गया कि ग्रेस मार्क्स प्राप्त करने वाले छात्र यदि नीट यूजी री-एग्जाम में शामिल नहीं होना चाहते हैं, तो उन्हें उनके मूल अंक (ग्रेस मार्क्स के बिना) को अंतिम माना जाएगा। नीट यूजी से जुड़ी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
NEET UG Re-exam Result 2024: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके नीट यूजी री-एग्जाम परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाएं।
- होमपेज, NEET UG Result 2024 Link पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- NEET UG Result 2024 Scorecard स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अपने परिणाम की जांच करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]CUET UG 2024 Answer Key Live: सीयूईटी यूजी आंसर की exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जल्द; मार्किंग स्कीम, रिजल्ट डेट
सीयूईटी यूजी प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी आंसर-की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा