NEET SS Counselling 2025: नीट एसएस स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, रिपोर्टिंग डेट जानें

Abhay Pratap Singh | October 2, 2026 | 02:31 PM IST | 1 min read

नीट एसएस काउंसलिंग 2026 शेड्यूल के अनुसार, जिन कैंडिडेट्स को सीटें अलॉट हो गई हैं, उन्हें 6 अक्टूबर तक अपने-अपने कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।

नीट एसएस सीट अलॉटमेंट लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट एसएस काउंसलिंग 2025 के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से नीट एसएस स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड 2026 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

नीट एसएस स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड 2026 अलॉटमेंट रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसमें उम्मीदवार आवंटन परिणाम पीडीएफ में रैंक, क्वालिफाइंग एग्जाम, आवंटित संस्थान और कोटा जैसे विवरण जांच सकते हैं। डीएम, एमसीएच और एनएनबी एसएसईएसएस कोर्स के लिए कुल 795 सीटें योग्य उम्मीदवारों को अलॉट की गई हैं।

समिति के अनुसार, उम्मीदवारों को फाइनल रिजल्ट घोषित होने और अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के बाद ही आवंटित कॉलेज/ संस्थान में रिपोर्टिंग करने की सलाह दी गई है। नीट एसएस सीट अलॉटमेंट लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने रोल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

Also read MCC NEET UG Counselling 2026: एमसीसी नीट यूजी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट जारी, रिपोर्टिंग तिथि और दस्तावेज जानें

नीट एसएस काउंसलिंग 2026 शेड्यूल के अनुसार, “जिन कैंडिडेट्स को सीटें अलॉट हो गई हैं, उन्हें 6 अक्टूबर, 2026 तक अपने-अपने कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।” रिपोर्टिंग के साथ उम्मीदवारों को नीट एसएस स्कोरकार्ड, एडमिट कार्ड, अलॉटमेंट लेटर और शैक्षणिक प्रमाण पत्र की मूल प्रति व फोटोकॉपी लानी होगी।

NEET SS Counselling Seat Allotment 2025: डाउनलोड करें

  • नीट एसएस पोर्टल mcc.nic.in/super-speciality-counselling पर जाएं।
  • स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड एसएस 2025 प्रोविजनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
  • उम्मीदवार अपनी रैंक और आवंटित कॉलेज जांचें व डाउनलोड करें।

AFMS CANDIDATES SS 2025: एएफएमएस संस्थान

नीट एसएस कोर्सेज 2025 के लिए एआईक्यू के स्पेशल स्ट्रे राउंड में AFMS संस्थानों में अस्थायी रूप से सीट आवंटित सिविलियन कैंडिडेट को अपने मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए संबंधित संस्थानों में 3 अक्टूबर, 2026 को सुबह 08:00 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। अधिक जानकारी के लिए www.afmcdg1d@gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]