NEET SS 2023: नीट एसएस एग्जाम में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागी काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र होंगे
Abhay Pratap Singh | January 22, 2024 | 10:44 PM IST | 1 min read
नीट एसएस 2023 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए नीट काउंसलिंग स्पेशल राउंड के लिए कट-ऑफ परसेंटाइल में कमी की गई है।
नई दिल्ली: नीट एसएस 2023 स्पेशल राउंड काउसलिंग के लिए क्वालीफाइंग परसेंटाइल में कमी की गई है। नीट 2023 का आयोजन 29 व 30 सितंबर 2023 को किया गया था। एनबीईएमएस द्वारा 15 अक्टूबर 2023 को इसका परिणाम जारी किया गया था।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा पत्र के माध्यम से 20 जनवरी 2024 को उन उम्मीदवारों को अनुमति दी गई है, जिन्होंने एनएमसी मानदंडों के अनुसार अपनी पीजी डिग्री पूरी कर ली और शैक्षणिक वर्ष 2023 के लिए नीट-एसएस 2023 परीक्षा में शामिल हुए हैं। वह उम्मीदवार नीट एसएस काउंसलिंग के आगामी स्पेशल राउंड में भाग लेने के लिए पात्र होंगे।
Also read NEET UG 2024 Registration: नीट यूजी 2024 रजिस्ट्रेशन जल्द होगा शुरू, 5 मई को होगी परीक्षा
पिछले वर्ष 15 अक्टूबर को जारी की गई नीट-एसएस रैंक में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उम्मीदवार नीट-एसएस 2023 स्पेशल राउंड काउंसलिंग से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए चिकित्सा परामर्स समिति (एमसीसी) की आधिकारिक वेबसाइट www.mcc.nic.in पर संपर्क कर सकते हैं।
नीट-एसएस 2023 में शामिल होने वाले उम्मीदवार किसी भी प्रश्न के लिए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (एनबीईएमएस) से हेल्पलाइन नंबर 011-45593000 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी NBEMS के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से प्रश्न पूछ सकते हैं।
अगली खबर
]BHU Recruitment 2024: बीएचयू में ग्रुप ए और बी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 फरवरी तक बढ़ी
बीएचयू भर्ती 2024 ग्रुप 'ए' के पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क के तौर पर भुगतान करना होगा। आवेदन करने वाले उम्मीदावारों के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, बीटेक, एमसीए, कंप्यूटर साइंस व बीईआदि में एमएससी की डिग्री होना चाहिए।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल