NEET Refund 2026: नीट फीस रिफंड विंडो neet.nta.nic.in पर ओपन, बैंक अकाउंट डिटेल्स अनिवार्य, जानें लास्ट डेट
Santosh Kumar | May 23, 2026 | 07:16 AM IST | 1 min read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि नीट फीस रिफंड प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों के लिए फीस रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 3 मई को हुई विवादित परीक्षा रद्द होने के बाद, एनटीए ने 21 जून को दोबारा परीक्षा कराने की घोषणा की है। अब आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर रिफंड विंडो चालू कर दी गई है, जहां मूल परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने बैंक खाते की जानकारी जमा कर सकते हैं।
नीट रिफंड पोर्टल 22 मई को चालू हो गया। उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा। 3 मई को हुई नीट परीक्षा के रिफंड के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 मई रात 11:50 बजे तक है।
यह सुनिश्चित करने के लिए कि रिफंड सीधे खाते में ट्रांसफर हो जाए, बैंक खाते की जानकारी- जैसे कि खाता संख्या, आईएफएससी कोड और अन्य जरूरी जानकारी देना अनिवार्य है। गलत जानकारी देने पर रिफंड मिलने में देरी हो सकती है।
NEET Refund 2026: बैंक अकाउंट डिटेल्स अनिवार्य
नीट रिफंड पोर्टल पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित डिटेल्स भरनी होंगी-
- खाताधारक का नाम
- आईएफएससी कोड
- खाता संख्या
- बैंक का नाम
- कैंसल्ड चेक (वैकल्पिक)
NEET Fee Refund 2026: नीट रिफंड की राशि
नीट रिफंड की राशि कैटेगरी के आधार पर अलग-अलग है। जनरल कैटेगरी के छात्रों को 1700 रुपये, ओबीसी और ईडबल्यूएस को 1600 रुपये, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर को 1000 रुपये का रिफंड मिलेगा।
एनआरआई उम्मीदवारों को 9500 रुपये वापस किए जाएंगे। री-एग्जाम के लिए कोई अतिरिक्त फीस नहीं देनी होगी। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि रिफंड प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
अगली खबर
]FGME Final Edit Window 2026: एफएमजीई एप्लीकेशन फाइनल एडिट विंडो nbe.edu.in पर ओपन, 28 जून को होगा एग्जाम
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों natboard.edu.in या nbe.edu.in पर लॉग इन करके अपने आवेदनों में फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान से जुड़ी कमियों को ठीक कर सकते हैं। यह फाइनल सेलेक्टिव एडिट विंडो 21 मई से 10 जून तक एक्टिव रहेगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र