NEET PG 2024 Cut-Off: नीट पीजी स्कोरकार्ड कल होगा जारी, जानें टॉप मेडिकल कॉलेजों में ऑर्थोपेडिक्स के लिए कट-ऑफ
Abhay Pratap Singh | August 29, 2024 | 07:45 AM IST | 2 mins read
नीट पीजी स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा कल यानी 30 अगस्त को नीट पीजी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए व्यक्तिगत स्कोरकार्ड जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद अभ्यर्थी एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर नीट पीजी 2024 स्कोरकार्ड की जांच कर सकेंगे।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
नीट पीजी स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड सहित अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इससे पहले, एनबीईएमएस ने 23 अगस्त को नीट पीजी 2024 परिणाम के साथ कैटेगरी वाइज कट-ऑफ की घोषणा की थी। नीट पीजी 2024 मेडिकल प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी।
इस बार, नीट पीजी 2024 रिजल्ट 2024 का मूल्यांकन नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के आधार पर किया गया है। जिससे नीट पीजी अभ्यर्थियों में काफी नाराजगी देखने को मिली है। वहीं, सोशल मीडिया ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक छात्रा ने लिखा, “खामियां, इतनी सारी विसंगतियां, स्कोर अंकों के बिना परिणाम प्रकाशन में बड़ी खामियां।”
नीट पीजी 2024 कट-ऑफ के आधार पर मेडिकल स्नातकों को 24,547 एमडी, 12,780 एमएस और 922 पीजी डिप्लोमा सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। नीट पीजी कट-ऑफ 2024 के आधार पर बोर्ड योग्य उम्मीदवारों के लिए मेरिट सूची तैयार करेगा। NEET PG 2024 कटऑफ प्रतिशत सामान्य श्रेणी के लिए 50वां, SC/ST/OBC और सामान्य-PH श्रेणियों के लिए क्रमशः 40वां और 45वां है।
NEET PG 2024 Cut-Off Orthopaedics: संभावित कट-ऑफ
नीट पीजी कट-ऑफ ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक के रूप में शाखावार जारी की जाती है। जिसके आधार पर भारत के विभिन्न शीर्ष पीजी मेडिकल कॉलेजों में अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलता है। प्रवेश मेरिट रैंक नीट पीजी परीक्षा की क्लोजिंग रैंक, कॉलेजों एवं पाठ्यक्रमों की वरीयता, उपलब्ध सीटें, आरक्षण मानदंड और मेडिकल स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के अन्य कारकों के आधार पर दिया जाता है।
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में नीट पीजी 2023 ऑर्थोपेडिक्स पाठ्यक्रम के टॉप मेडिकल कॉलेजों की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक की जांच कर सकते हैं। उम्मीद जताई गई है कि इस बार, नीट पीजी 2024 कट-ऑफ ऑर्थोपेडिक्स कोर्स के लिए पिछले साल की तुलना में अधिक हो सकती है:
| कॉलेज का नाम | ओपनिंग रैंक | क्लोजिंग रैंक |
|---|---|---|
|
वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली
|
134 | 518 |
|
डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल और पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, नई दिल्ली
|
647 | 647 |
| सेठ गोर्धनदास सुंदरदास मेडिकल कॉलेज और किंग एडवर्ड मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, मुंबई | 176 | 1086 |
| यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली | 1113 | 1113 |
|
मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली
|
871 | 1263 |
| लोकमान्य तिलक म्युनिसिपल जनरल हॉस्पिटल और लोकमान्य तिलक म्युनिसिपल मेडिकल कॉलेज, मुंबई | 361 | 1329 |
|
सरकारी मेडिकल कॉलेज, तिरुवनंतपुरम
|
1979 | 1979 |
| एचबीटी मेडिकल कॉलेज और डॉ आरएन कूपर म्युनिसिपल मेडिकल कॉलेज और जनरल हॉस्पिटल, मुंबई | 1840 |
1999
|
| चिकित्सा विज्ञान संस्थान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी | 1827 | 2017 |
|
लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज फॉर वुमेन, नई दिल्ली
|
2127 | 2127 |
अगली खबर
]WB News: प्राथमिक विद्यालयों में 14,052 सहायक शिक्षकों की होगी नियुक्ति, कलकत्ता एचसी ने WBSSC को दिया निर्देश
पीठ ने निर्देश दिया कि ऐसी सिफारिश के बाद कानून के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी द्वारा चार सप्ताह की अवधि के भीतर उक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार