NEET PG 2026: नीट पीजी, एमडीएस परीक्षा तिथि natboard.edu.in पर घोषित, विस्तृत नोटिफिकेशन का इंतजार
Saurabh Pandey | January 22, 2026 | 04:38 PM IST | 1 min read
एनबीईएमएस की तरफ से परीक्षा नोटिस में कहा गया है कि इंटर्नशिप पूरी करने की अंतिम तिथि नीट पीजी के लिए 31 मई 2026 है, जबकि नीट एमडीएस के लिए 30 सितंबर तक है।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली : आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी और एमडीएस 2026 की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। दोनों ही परीक्षाओं के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया और संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन नियत समय में जारी किए जाएंगे।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
एनबीईएमएस की तरफ से जारी परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक नीट पीजी परीक्षा 2 मई 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि नीट एमडीएस परीक्षा 30 अगस्त को होगी।
एनबीईएमएस की तरफ से परीक्षा नोटिस में कहा गया है कि इंटर्नशिप पूरी करने की अंतिम तिथि नीट पीजी के लिए 31 मई 2026 है, जबकि नीट एमडीएस के लिए 30 सितंबर तक है।
NEET MDS 2026: एमडीएस के लिए पात्रता
भारतीय दंत चिकित्सा परिषद (डीसीआई) द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) की डिग्री होना अनिवार्य है। डीसीआई या राज्य दंत चिकित्सा परिषद (एसडीसी) के साथ पंजीकृत (स्थायी या अस्थायी) होना अनिवार्य है।
NEET PG 2026: नीटी पीजी के लिए पात्रता
नीट पीजी के लिए उम्मीदवार के पास भारतीय चिकित्सा परिषद (MCI) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस डिग्री होनी चाहिए। केवल वे ही उम्मीदवार NEET PG 2026 के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे, जो 30 मई, 2026 को 1 वर्ष की अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप पूरी कर लेंगे। जो उम्मीदवार दी गई अवधि में अपनी इंटर्नशिप पूरी नहीं कर पाएंगे, वे अगले वर्ष परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।
नीट एमडीएस परीक्षा पैटर्न
नीट एमडीएस परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में 3 घंटे (दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक) की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो भागों में होगी।
- भाग A - 100 प्रश्न (75 मिनट)
- भाग B - 140 प्रश्न (105 मिनट)
- कुल प्रश्न - 240 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
अगली खबर
]NEET PG Counselling 2025: एनबीई नीट पीजी परीक्षा में -40 अंक पाने वाले विद्यार्थियों की काउंसलिंग को चुनौती
अधिवक्ता याचिकाकर्ता अभिनव गौर ने इस कदम को संविधान के अनुच्छेद-16 का उल्लंघन करने वाला असंवैधानिक कदम बताया है। यह अनुच्छेद सरकारी नौकरियों के मामले में समान अवसर उपलब्ध कराता है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार