नीट पीजी काउंसलिंग 2023: उत्तर प्रदेश, पंजाब, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल शेड्यूल; राज्यवार अपडेट
Alok Mishra | October 12, 2023 | 11:01 AM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश में स्ट्रे राउंड के लिए पंजीकरण शुरू है जबकि पंजाब में यह आज समाप्त हो जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG 2023) काउंसलिंग के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड पंजीकरण आज से शुरू हो गया, जबकि पंजाब के छात्रों के लिए यह आज समाप्त हो जाएगा। कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में नीट पीजी काउंसलिंग का अंतिम दौर चल रहा है।
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने अपने नीट पीजी 2023 काउंसलिंग स्ट्रे वैकेंसी राउंड के शेड्यूल में भी संशोधित किया है। ऑल इंडिया काउंसलिंग के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
यूपी नीट पीजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग (UP NEET PG stray vacancy round counselling 2023)
चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीएमईटी), उत्तर प्रदेश ने आज आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर यूपी नीट पीजी 2023 स्ट्रे वैकेंसी राउंड शुरू कर दिया है। उम्मीदवार 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर (सुबह 11 बजे तक) के बीच पंजीकरण शुल्क और सुरक्षा राशि जमा जमा कर सकते हैं। मेरिट सूची 14 अक्टूबर को जारी की जाएगी। ऑनलाइन विकल्प भरने की प्रक्रिया 14 अक्टूबर को शाम 5 बजे से शुरू होगी और 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे समाप्त होगी। सीट आवंटन परिणाम 17 अक्टूबर को आएगा। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित होगी उनको 18 से 20 अक्टूबर तक संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
पंजाब नीट पीजी स्ट्रे वैकेंसी काउंसलिंग
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट ने आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ac.in पर पंजाब NEET PG 2023 स्ट्रे वैकेंसी राउंड शुरू कर दिया है। यह प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगी। विश्वविद्यालय द्वारा 13 अक्टूबर को मेरिट सूची जारी की जाएगी। पंजाब नीट पीजी 2023 स्ट्रे वैकेंसी राउंड 17 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को शेष शुल्क 18 अक्टूबर तक जमा करना होगा।
कर्नाटक नीट पीजी 2023
कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) आधिकारिक kea.kar.nic.in पर कर्नाटक नीट पीजी काउंसलिंग 2023 का मॉप-अप राउंड आयोजित कर रहा है। राउंड के लिए सीट मैट्रिक्स कल आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित किया गया था। अभ्यर्थी आज कॉशन ममा और मूल दस्तावेज जमा कर सकते हैं। कर्नाटक नीट पीजी काउंसलिंग 2023 मॉप-अप राउंड का परिणाम कल यानी 13 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। सीट पाने वाले छात्रों को 16 अक्टूबर तक शुल्क का भुगतान करना होगा और 17 अक्टूबर तक कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
यह भी पढ़ें | नीट पीजी काउंसलिंग 2023: स्ट्रे वैकेंसी राउंड शेड्यूल संशोधित; रजिस्ट्रेशन तिथि बढ़ाई गई
पश्चिम बंगाल नीट पीजी स्ट्रे राउंड
पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (WBMCC) द्वारा आज पश्चिम बंगाल NEET PG स्ट्रे राउंड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 2023 की च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया की विंडो बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbmcc.nic.in पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। पश्चिम बंगाल नीट पीजी स्ट्रे राउंड काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम 16 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। सीट आवंटन परिणाम में सीट पाने वाले छात्रों को 17 से 19 अक्टूबर तक कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
नीट पीजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग
एमसीसी ने नीट पीजी काउंसलिंग 2023 स्ट्रे वैकेंसी राउंड की पंजीकरण और शुल्क भुगतान प्रक्रिया को आज शाम 5 बजे तक बढ़ा दिया है। छात्र 13 अक्टूबर सुबह 8 बजे तक विकल्प भरने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस राउंड का सीट आवंटन परिणाम 15 अक्टूबर को आएगा। छात्रों को 16 से 20 अक्टूबर तक आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी