NEET PG Answer Key 2026: नीट पीजी आंसर-की व स्कोरकार्ड कल जारी होने की उम्मीद; काउंसलिंग शेड्यूल जल्द
Santosh Kumar | September 30, 2026 | 02:49 PM IST | 2 mins read
नेशनल मेडिकल कमीशन ने पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए नीट पीजी सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। इसके अलावा, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए राउंड-1 रजिस्ट्रेशन और मेडिकल असेसमेंट की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू होगी।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) द्वारा नीट पीजी 2026 आंसर की व स्कोरकार्ड कल किए जाने की उम्मीद है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर अपने लॉगिन के जरिए इन डॉक्यूमेंट्स को देख सकेंगे। यह पहली बार है जब एनबीईएमएस, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद नीट पीजी आंसर की जारी कर रहा है; इस कदम का मकसद परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाना है।
NEET PG 2026: Result Out: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
नीट पीजी परीक्षा 30 अगस्त को हुई, जबकि जयपुर के कुछ केंद्रों पर बिजली की समस्या से प्रभावित उम्मीदवारों के लिए 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा हुई। बोर्ड ने तय समय से पहले ही 24 सितंबर को नतीजे घोषित कर दिए।
NEET PG Answer Key 2026: नीट पीजी आंसर-की व स्कोरकार्ड विवरण
उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का विस्तार से विश्लेषण करने के लिए आंसर की और स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे हैं। आंसर की में प्रश्न आईडी, आंसर आईडी, उम्मीदवार द्वारा चुना गया जवाब और मिले अंकों जैसी जानकारी होगी।
यह पब्लिक पीडीएफ के तौर पर नहीं, बल्कि केवल अलग-अलग लॉगिन के जरिए ही देखी जा सकेगी। नीट पीजी स्कोरकार्ड भी उसी तारीख से उपलब्ध होने की उम्मीद है और जारी होने के 6 महीने बाद तक डाउनलोड किए जा सकेंगे।
एनबीई ने अधिसूचना में कहा था कि नीट पीजी आंसर की पीडीएफ व स्कोरकार्ड 1 अक्टूबर या उसके बाद जारी किया जाएगा। किसी भी प्रश्न के लिए, उम्मीदवार कम्युनिकेशन वेब पोर्टल या 011-45593000 पर संपर्क कर सकते हैं।
NEET PG Counselling 2026: नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल जल्द
इस बीच, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी के जल्द ही ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए नीट पीजी 2026 काउंसलिंग शेड्यूल जारी करने की उम्मीद है। स्टेट कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग संबंधित राज्य प्राधिकरणों द्वारा आयोजित की जाएगी
नेशनल मेडिकल कमीशन ने पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए नीट पीजी सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। इसके अलावा, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए राउंड-1 रजिस्ट्रेशन और मेडिकल असेसमेंट की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी