NEET PG Answer Key 2026 Live: नीट पीजी आंसर की जल्द @natboard.edu.in, आपत्ति चरण, रिजल्ट, लेटेस्ट अपडेट जानें
Abhay Pratap Singh | September 15, 2026 | 01:40 PM IST | 2 mins read
NEET PG 2026 Results: नीट पीजी प्रोविजनल आंसर की 2026 पर प्राप्त चुनौतियों की समीक्षा के बाद तैयार फाइनल आंसर की के आधार पर नीट पीजी 2026 रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG) 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। बोर्ड की आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट natboard.edu.in के माध्यम से रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।
NEET PG 2026: Expected Marks vs Rank | Expected Cutoff | Memory Based Ques.
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor | Counselling Companion
उम्मीदवारों को नीट पीजी प्रोविजनल आंसर की 2026 पर समय-सीमा के भीतर शुल्क भुगतान और सहायक दस्तावेजों की मदद से आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। नीट पीजी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने और उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। इसके बाद एनबीईएमएस द्वारा नीट पीजी 2026 रिजल्ट 30 सितंबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। नीट पीजी 2026 में सफल होने के लिए सामान्य/ ईडब्ल्यूएस को 50वां पर्सेंटाइल, सामान्य-पीडब्ल्यूडी को 45वां पर्सेंटाइल और एससी/ एसटी/ ओबीसी को 40वां पर्सेंटाइल हासिल करना होगा।
नीट पीजी प्रोविजनल आंसर की 2026 की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। नीट पीजी मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उतत्र के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं हैं।
नीट पीजी 2026 परीक्षा उत्तीर्ण करने और पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के माध्यम से एमडी (MD), एमएस (MS) और पीजी डिप्लोमा जैसे स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। नीट पीजी 2026 का आयोजन 30 अगस्त को और रीएग्जाम 5 सितंबर को किया गया था।
NEET PG 2026 Key Release Date: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार नीट पीजी 2026 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर, नीट पीजी 2026 परीक्षा - प्रोविजनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- नीट पीजी प्रोविजनल आंसर की 2026 जांचें और डाउनलोड करें।
September 15, 2026 | 01:40 PM IST
NEET PG 2026 Answer Key: मार्किंग स्कीम
NEET PG 2026 की मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तरों के लिए एक अंक काटा जाएगा। उम्मीदवार सही उत्तरों का अंतरिम उत्तर कुंजी से मिलान करके अपने अनुमानित स्कोर की गणना कर सकते हैं।
September 15, 2026 | 12:59 PM IST
neet pg 2026 result date latest news: भारत में नीट पीजी सीटें
लोकसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) और राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) के अनुसार, देश भर में 86,360 स्नातकोत्तर मेडिकल सीटें हैं, जिनमें कर्नाटक की संख्या सबसे अधिक है।
September 15, 2026 | 12:30 PM IST
neet pg 2026 results: नीट पीजी रिजल्ट 2026 की वैधता
NEET PG 2026 का परिणाम केवल 2026-27 सत्र के MD, MS और PG डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मान्य होगा। परीक्षा दिशानिर्देशों के अनुसार, परिणाम को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है और न ही इसका उपयोग अगले सत्र में प्रवेश के लिए किया जा सकता है।
September 15, 2026 | 11:59 AM IST
neet pg 2026 results
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, एनबीईएमएस पहली बार NEET PG 2026 उत्तर कुंजी जारी करेगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार जल्द ही नीट पीजी आंसर की प्राप्त करने की उम्मीद कर सकते हैं।
September 15, 2026 | 11:30 AM IST
neet pg 2026 answer key release date: नीट पीजी रैंक प्रेडिक्टर 2026 टूल
नीट पीजी 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार Careers360 के नीट पीजी ऑल इंडिया कोटा कॉलेज प्रेडिक्टर 2026 टूल का उपयोग करके MD और MS में प्रवेश की अपनी संभावनाओं का अनुमान लगा सकते हैं।
September 15, 2026 | 10:59 AM IST
neet pg 2026 result date latest news: नीट पीजी 2026 उत्तर कुंजी डाउनलोड चरण
- आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं
- होमपेज पर मौजूद नए नीट पीजी 2026 लिंक पर क्लिक करें
- नीट पीजी 2026 उत्तर कुंजी विकल्प पर क्लिक करें
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें
- नीट पीजी प्रोविजनल आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- उत्तर कुंजी की जांच करें और उसे डाउनलोड करें।
September 15, 2026 | 10:39 AM IST
neetpg result: नीट पीजी 2026 रिजल्ट
नीट पीजी 2026 रिजल्ट (neet pg 2026 result date latest news) की घोषणा 30 सितंबर को की जाएगी। इससे पहले, एनबीईएमएस प्रोविजनल आंसर की, आपत्ति विंडो लिंक और फाइनल आंसर की जारी करेगी।
September 15, 2026 | 10:37 AM IST
neet pg 2026 key release date: नीट पीजी आंसर की 2026 रिलीज डेट
एनबीईएमएस की गोपनीयता नीतियों के कारण, नीट पीजी प्रश्न पत्र 2026 के साथ NEET PG उत्तर कुंजी 2026 उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। नीट पीजी क्वेश्चन पेपर2 026 में 180 प्रश्न पूछे गे थे, पहले प्रश्नों की संख्या 200 होती थी।
September 15, 2026 | 10:37 AM IST
NEET PG Answer Key 2026 Live: नीट पीजी 2026 आंसर की लाइव
एनबीईएमएस पहली बार NEET PG 2026 की उत्तर कुंजी जारी करेगा। नीट पीजी आंसर की 2026 में प्रश्न आईडी संख्या, दर्ज किए गए उत्तर, सही उत्तर और प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक जैसी जानकारी शामिल होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल