NEET PG 2025: सोशल मीडिया पर नीट पीजी स्थगित होने की अधिसूचना फर्जी, भारत सरकार ने की पुष्टि
Santosh Kumar | April 5, 2025 | 02:30 PM IST | 1 min read
नेशनल बोर्ड ऑफ मेडिकल एग्जामिनेशन (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी 2025 के संबंध में कोई नया नोटिस जारी नहीं किया है।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: सोशल मीडिया पर पोस्टग्रेजुएट (पीजी) 2025 के लिए नीट परीक्षा स्थगित होने की खबर तेजी से वायरल हो रही है। फर्जी नोटिफिकेशन में दावा किया गया है कि परीक्षा अब 17 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई है। हालांकि भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी बताया है।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
पीआईबी फैक्ट चेक ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि नेशनल बोर्ड ऑफ मेडिकल एग्जामिनेशन (एनबीई) ने नीट पीजी 2025 को लेकर कोई नया नोटिस जारी नहीं किया है। नीट पीजी 2025 परीक्षा 15 जून को आयोजित की जाएगी।
NEET PG 2025: नीट पीजी इंफॉर्मेशन ब्रोशर जल्द
इस बार नीट पीजी 2025 परीक्षा कंप्यूटर पर दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। नोटिस में आगे कहा गया है कि एनबीई द्वारा नीट पीजी 2025 के लिए सूचना बुलेटिन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर साझा किया जाएगा।
नीट पीजी इंफॉर्मेशन ब्रोशर 2025 में आवेदन तिथि, पंजीकरण शुल्क, पात्रता, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम और अन्य विवरण होंगे। एनबीईएमएस अब किसी भी समय नीट पीजी 2025 परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी करेगा।
NEET PG 2025 Exam Date: नीट पीजी वेबसाइट लिंक
एनबीई शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा आयोजित करेगा। एमसीसी अखिल भारतीय रैंक के आधार पर सीटें भरने के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगी।
एनबीई द्वारा जारी नोटिस में आगे कहा गया है कि नीट पीजी 2025 के लिए सूचना बुलेटिन एनबीईएमएस वेबसाइट natboard.edu.in/viewnbeexam?exam=neetpg पर नियत समय पर प्रकाशित किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार