NEET PG Application Form 2025: नीट पीजी आवेदन फॉर्म में सुधार का आखिरी मौका आज, महत्वपूर्ण तिथियां जानें
Abhay Pratap Singh | May 26, 2025 | 07:37 AM IST | 2 mins read
नीट पीजी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 में अंतिम संपादन विंडो के माध्यम से उम्मीदवार फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान जैसे फील्ड में बदलाव कर सकते हैं।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से आज यानी 26 मई को नीट पीजी 2025 (NEET PG 2025) आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए अंतिम संपादन विंडो बंद कर दी जाएगी। पंजीकृत कैंडिडेट nbe.edu.in पर जाकर नीट पीजी 2025 आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
नीट पीजी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 में अंतिम संपादन विंडो के माध्यम से उम्मीदवार फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान जैसे फील्ड में बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करना होगा। अपलोड की गई छवियों में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को इसके बाद कोई और मौका नहीं दिया जाएगा।
नीट पीजी 2025 परीक्षा 15 जून को आयोजित की जाएगी। नीट पीजी एक राष्ट्रीय स्तर मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन लगभग 19,953 डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी), 10,821 मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस), 1,979 पीजी डिप्लोमा और 1,388 डीएनबी सीईटी सीटों पर प्रवेश के लिए किया जाता है।
Also read NEET MDS 2025 Scorecard: नीट एमडीएस स्कोरकार्ड natboard.edu.in पर जारी, कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक जानें
नीट पीजी 2025 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, परीक्षा में कुल 800 अंकों के लिए 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे 30 मिनट होगी। अंकन योजना के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
नीट-पीजी 2025, प्रवेश सत्र 2025-26 के विभिन्न एमडी/एमएस/पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता सह रैंकिंग परीक्षा है। नीटी पीजी 2025 परीक्षा एनबीईएमएस द्वारा आयोजित की जाती है। हालांकि, काउंसलिंग और सीट आवंटन में एनबीईएमएस की कोई भूमिका नहीं होती है।
NEET PG Final Edit Window: महत्वपूर्ण तिथियां
नीट पीजी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट यहां महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:
- अंतिम सुधार विंडो: 24 मई – 26 मई, 2025
- सिटी इंटीमेशन स्लिप: 2 जून, 2025
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 11 जून, 2025
- परीक्षा तिथि: 15 जून, 2025
- नीट पीजी परिणाम तिथि: 15 जुलाई 2025 तक
- इंटर्नशिप पूरी करने की अंतिम तिथि: 31 जुलाई, 2025
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार