NEET PG 2024 Results: नीट पीजी रिजल्ट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई, अभ्यर्थियों की 5 प्रमुख मांगें
Santosh Kumar | September 19, 2024 | 06:50 PM IST | 2 mins read
एमसीसी ने अभी राउंड 1 काउंसलिंग का शेड्यूल घोषित नहीं किया है। कमेटी किसी भी समय राउंड 1 का शेड्यूल जारी कर सकती है।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट कल यानी 20 सितंबर को नीट पीजी 2024 परीक्षा की आंसर-की और प्रश्नपत्र को सार्वजनिक करने के साथ-साथ पारदर्शिता सुनिश्चित करने के अन्य उपायों की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा। 13 सितंबर को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने नीट पीजी 2024 आंसर-की को सार्वजनिक करने की मांग वाली याचिका पर नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) से जवाब मांगा है।
NEET PG 2026: Result Out: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
नीट पीजी 2024 रिजल्ट विवाद की सुनवाई चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच करेगी, जिसमें जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा शामिल होंगे। पिछली सुनवाई में याचिकाकर्ता के वकील ने बताया था कि एनबीई ने न तो प्रश्नपत्र जारी किया है और न ही आंसर-की। इस वजह से अभ्यर्थी अपने प्रदर्शन का सही से आकलन नहीं कर पा रहे हैं।
NEET PG 2024 Results: याचिकाकर्ताओं ने क्या कहा?
याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट में नीट पीजी परीक्षा में पारदर्शिता की कमी और मनमाने ढंग से अंतिम समय में बदलाव का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि नीट पीजी 2024 परीक्षा की तारीख से ठीक एक महीने पहले प्रारूप बदल दिया गया और परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई।
उन्होंने कहा कि हर शिफ्ट के लिए अलग-अलग प्रश्नपत्र थे, जो एनबीई के सामान्य परीक्षा नियमों के खिलाफ है। परीक्षा से पहले छात्रों ने मांग की थी कि परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब नतीजे घोषित होने के बाद छात्र नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को लेकर चिंतित हैं।
NEET PG Result 2024: अभ्यर्थियों की 5 मांग
नीट-पीजी के उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट से एनबीईएमएस के लिए ये 5 निर्देश चाहते हैं-
- उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी करें, ताकि छात्र अपने उत्तरों को जांच सकें और अपने प्रदर्शन का सही मूल्यांकन कर सकें।
- रॉ मार्क्स को सार्वजनिक करें, ताकि परीक्षा में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
- छात्रों के साथ बेहतर संचार व्यवस्था स्थापित करें और उनके सवालों का समय पर जवाब दें।
- भविष्य की परीक्षाओं में ऐसी गलतियों को रोकने के लिए उचित कदम उठाएं, ताकि परीक्षा की निष्पक्षता बनी रहे।
- पारदर्शी सामान्यीकरण प्रक्रिया लागू करें, ताकि अंकों को निष्पक्ष तरीके से समायोजित किया जा सके।
NEET PG 2024 Counselling: काउंसलिंग शेड्यूल जल्द
नीट पीजी 2024 परीक्षा 11 अगस्त को आयोजित की गई थी और इसके परिणाम 23 अगस्त को जारी किए गए थे। नीट पीजी काउंसलिंग 20 सितंबर से शुरू होने वाली है, लेकिन आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा में देरी से छात्रों में अनिश्चितता और भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है।
एमसीसी ने अभी राउंड 1 काउंसलिंग का शेड्यूल घोषित नहीं किया है। कमेटी किसी भी समय राउंड 1 का शेड्यूल जारी कर सकती है। वहीं फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन और कुछ मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक नीट पीजी 2024 राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन 20 सितंबर से शुरू होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल