NEET PG Supreme Court Hearing 2024: नीट पीजी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, लेटेस्ट अपडेट जानें
Abhay Pratap Singh | October 4, 2024 | 08:23 AM IST | 2 mins read
सुप्रीम कोर्ट ने 27 सितंबर को अदालत की सहायता के लिए किसी भी अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल की उपस्थित का अनुरोध किया था।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Nowनई दिल्ली: नीट पीजी रिजल्ट 2024 (NEET PG Result 2024) विवाद पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) आज यानी 4 अक्टूबर 2024 को फिर से सुनवाई शुरू करेगा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नीट पीजी रिजल्ट 2024 पारदर्शिता मामले पर फैसला सुनाए जाने के बाद काउंसलिंग शेड्यूल की घोषणा किए जाने की संभावना है।
NEET PG 2026: Expected Marks vs Rank | Expected Cutoff | Memory Based Ques.
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
NEET PG 2024 SC Hearing Today -
इससे पहले, 27 सितंबर को सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने नीट पीजी विवाद पर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा, “हम इसे सोमवार के लिए रखेंगे। यूनियन ऑफ इंडिया (UoI) को उपस्थित होना होगा। यदि कोई भी उपस्थित नहीं होता है, तो हम अदालत की सहायता के लिए किसी भी अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASGs) की उपस्थिति का अनुरोध करते हैं।”
NEET PG 2024 Supreme Court Hearing -
सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार 13 सितंबर को याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा था कि परीक्षा से ठीक तीन दिन पहले परीक्षा पैटर्न बदलना “बहुत असामान्य” है। याचिकाओं पर एनबीई और केंद्र से एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया और उन्हें 27 सितंबर को सुनवाई के सूचीबद्ध किया गया था।
NEET PG SC Hearing 2024 -
हालांकि, बाद में अदालत ने लिस्टिंग की तिथि में बदलाव कर दिया और मामले की सुनवाई 4 अक्टूबर के लिए तय की गई। बता दें, याचिकाकर्ताओं ने सामान्यीकरण प्रक्रिया और NEET PG 2024 परीक्षा परिणामों में कथित विसंगतियों के बारे में चिंता जताई है। याचिका में परिणाम घोषणा प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने की मांग की गई है।
NEET PG Result 2024 -
बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा पैटर्न में अंतिम समय में किए गए बदलाव, अंकों के सामान्यीकरण, उत्तर कुंजी जारी करने और राष्ट्रीय स्नातकोत्तर पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET PG) के प्रश्नपत्रों का विरोध कर रहे हैं। 19 छात्रों के एक समूह ने परीक्षा के संचालन में पारदर्शिता की कमी और अंतिम समय में मनमाने ढंग से किए गए बदलावों पर चिंता जताते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।
NEET PG 2024 -
नीट पीजी 2024 परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) द्वारा 11 अगस्त को आयोजित की गई थी, जिसके परिणाम 23 अगस्त को घोषित किए गए थे। NEET PG 2024 काउंसलिंग में AIQ राउंड 1, AIQ राउंड 2, AIQ मॉप-अप राउंड और AIQ स्ट्रे वैकेंसी राउंड शामिल होंगे। अधिक जानकारी के लिए एनबीई की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल