Allahabad HC Recruitment 2024: इलाहाबाद एचसी ग्रुप सी, डी के 3306 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू

Abhay Pratap Singh | October 4, 2024 | 07:33 AM IST | 2 mins read

इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती 2024 के तहत पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर, 2024 तय की गई है।

इलाहाबाद एचसी भर्ती 2024 के लिए आवेदकों को शुल्क का भी भुगतान करना होगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
इलाहाबाद एचसी भर्ती 2024 के लिए आवेदकों को शुल्क का भी भुगतान करना होगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad High Court) आज यानी 4 अक्टूबर 2024 से ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट स्टाफ सेंट्रलाइज्ड भर्ती 2024-25 के तहत ग्रुप सी, डी पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट इलाहाबाद एचसी की वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इलाहाबाद हाई कोर्ट भर्ती 2024 के तहत आवेदन की आखिरी तिथि 24 अक्टूबर तय की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने का लिंक exam.nta.ac.in/AHCRE/ पर भी उपलब्ध होगा। आवेदकों को आवेदन फॉर्म भरने के लिए पद के अनुसार शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

इस भर्ती अभियान के तहत इलाहाबाद एचसी में कुल 3306 पदों को भरा जाएगा। जिसमें जिला न्यायालय/ स्टेनोग्राफर/ 2024 के 583 पद, जिला न्यायालय/ श्रेणी ‘सी’/ लिपिकीय संवर्ग/ 2024 के 1054 पद, जिला न्यायालय/ ड्राइवर (ड्राइवर श्रेणी ‘सी’/ ग्रेड-IV)/ 2024 के 30 पद और जिला न्यायालय/ ग्रुप ‘डी’/ 2024 के 1639 पद भरे जाएंगे।

Also readAllahabad HC: 69,000 सहायक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नई चयन सूची तैयार करने का निर्देश, पुरानी चयन सूची रद्द

नोटिस में कहा गया कि, “उपरोक्त सभी पदों के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग है। अभ्यर्थी एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें विस्तृत विज्ञापन में दिए गए प्रावधान के अनुसार प्रत्येक पद के लिए अलग से आवेदन तथा परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।”

चयन के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलग-अलग तिथियों/ पालियों में पद के अनुसार ऑफलाइन लिखित परीक्षा (OMR मोड में) आयोजित की जाएगी। इसके बाद हिंदी/ अंग्रेजी कंप्यूटर टाइप टेस्ट, हिंदी/ अंग्रेजी स्टेनोग्राफी टेस्ट और तकनीकी ड्राइविंग टेस्ट (यदि लागू हो तो) आयोजित किया जाएगा।

Allahabad High Court Recruitment 2024: कैसे आवेदन करें?

पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। आवेदन के लिए निम्न चरणों का पालन करें:

  • आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध ग्रुप सी या ग्रुप डी पोस्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण विवरण दर्ज करें और लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
  • अब, लॉगिन करें, आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications