NEET PG 2024 City Allotment: नीट पीजी परीक्षा शहर सूची कल होगी जारी, जानें परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड डिटेल
Saurabh Pandey | July 30, 2024 | 08:36 AM IST | 1 min read
एनबीईएमएस ने 185 शहरों की एक सूची जारी की थी, जहां परीक्षा आयोजित की जाएगी और उम्मीदवारों से चार पसंदीदा परीक्षा शहरों को चुनने के लिए कहा गया था।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Nowनई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) की तरफ से नीट पीजी 2024 परीक्षा शहर आवंटन पर्ची कल यानी 31 जुलाई को जारी किया जाएगा। नीट पीजी परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर उनके पंजीकृत ईमेल आईडी के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
NEET PG 2026: Expected Marks vs Rank | Expected Cutoff | Memory Based Ques.
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
एनबीईएमएस ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने 19 जुलाई से 23 जुलाई तक अपने पसंदीदा परीक्षा शहरों को नहीं चुना था, उन्हें देश में कहीं भी एक परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा। आवंटित परीक्षा शहर में परीक्षा केंद्र स्थल की सूचना एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जाएगी।
NEET PG 2024: एडमिट कार्ड
शेड्यूल के मुताबिक, नीट पीजी 2024 एडमिट कार्ड 8 अगस्त को आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जारी किया जाएगा। नीट पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। हालांकि नीट पीजी 2024 परीक्षा केंद्र का विवरण एडमिट कार्ड के साथ जारी किया जाएगा।
NEET PG 2024: परीक्षा तिथि
नीट पीजी 2024 परीक्षा 11 अगस्त को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होने वाली है। NEET PG 2024 परीक्षा स्नातकोत्तर चिकित्सा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इससे पहले नीट पीजी परीक्षा 23 जून के लिए निर्धारित की गई थी लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था।
देश भर में एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन), एमएस (मास्टर ऑफ सर्जरी) और पीजी डिप्लोमा स्तर के कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
Also read JAC Delhi Spot Admission 2024: जेएसी दिल्ली स्पॉट राउंड एडमिशन आज से शुरू, पात्रता मानदंड जानें
NEET PG Test City 2024: मार्किंग स्कीम
नीट पीजी 2024 मार्किंग स्कीम के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। किसी भी अनुत्तरित प्रश्न के लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल