Trusted Source Image

CUET UG Result 2024: सीयूईटी यूजी रिजल्ट के बाद क्या करें, जानें अब आगे की प्रक्रिया, कटऑफ, टॉप कॉलेज

Saurabh Pandey | July 29, 2024 | 11:34 AM IST | 2 mins read

सीयूईटी कट ऑफ 2024 में सामान्य श्रेणी (यूआर) के लिए अन्य श्रेणियों की कट ऑफ से अधिक होने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए क्योंकि सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कटऑफ में कोई छूट नहीं मिलती है।

Back

CUET UG Subject-wise Question Bank 2027

Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.

Download EBook
सीयूईटी कटऑफ 2024 अंक, स्कोर और प्रतिशत के रूप में प्रकाशित किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-शटरस्टॉक)
सीयूईटी कटऑफ 2024 अंक, स्कोर और प्रतिशत के रूप में प्रकाशित किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-शटरस्टॉक)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी यूजी परीक्षा रिजल्ट 2024 आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/CUET-UG/ जारी कर दिया है। सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के मन में अब अगला सवाल सीयूईटी के बाद आगे क्या करना है, कट ऑफ क्या होगी, कौन सा CUET कॉलेज चुनें? CUET में कम अंक आने पर क्या करें? जैसे तमाम सवला होंगे।

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट में भाग लेने वाले विश्वविद्यालय जल्द ही CUET 2024 कटऑफ ऑनलाइन मोड में जारी करेंगे। उम्मीदवार सीयूईटी में भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों की आधिकारिक वेबसाइटों पर जा सकते हैं और अपने संबंधित पाठ्यक्रमों के लिए सीयूईटी यूजी कटऑफ 2024 चेक कर सकते हैं। विश्वविद्यालय सीयूईटी प्रवेश परीक्षा में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर अपने संबंधित कट ऑफ अंक जारी करेंगे।

CUET Cut Off 2024: सीयूईटी कटऑफ

सीयूईटी कटऑफ 2024 अंक, स्कोर और प्रतिशत के रूप में प्रकाशित किया जाएगा। सीयूईटी कटऑफ 2024 पाठ्यक्रमों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और आवेदकों की श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग होगी। प्रत्येक विश्वविद्यालय मेरिट सूची के साथ यूजी पाठ्यक्रमों 2024 के लिए सीयूईटी कट ऑफ जारी करेगा। सीयूईटी कटऑफ 2024 सामान्य श्रेणी, एसटी, ओबीसी और एससी छात्रों के लिए अलग से जारी की जाएगी।

CUET Cut Off 2024: कट ऑफ को प्रभावित करने वाले फैक्टर

  • परीक्षार्थियों की कुल संख्या
  • उपलब्ध सीटों की कुल संख्या
  • उम्मीदवार की श्रेणी
  • परीक्षा का कठिनाई स्तर
  • सीयूईटी 2024 परीक्षा में उम्मीदवारों का प्रदर्शन

CUET UG Result 2024: टॉप कॉलेज चुनने का मौका

सीयूईटी में अच्छा स्कोर करने के बाद छात्रों के पास देश भर में टॉप कॉलेज चुनने का मौका होता है। इनमें दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू), जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) और कई अन्य प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालय शामिल हैं।

Also read CUET UG Result 2024: सीयूईटी यूजी परिणाम exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जारी, स्कोरकार्ड डाउनलोड करें

सीयूईटी कट ऑफ 2023

कैटेगरी

क्वालीफाइंग क्राइटेरिया

सीयूईटी कट ऑफ 2023

अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस

80 प्रतिशत और उससे अधिक

70 - 200

ओबीसी

75 प्रतिशत और उससे अधिक

60 - 200

एससी

70 प्रतिशत और उससे अधिक

50 - 200

एसटी

65 प्रतिशत और उससे अधिक

40 - 200


सीयूईटी कट ऑफ 2024 में सामान्य श्रेणी (यूआर) के लिए अन्य श्रेणियों की कट ऑफ से अधिक होने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए क्योंकि सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कटऑफ में कोई छूट नहीं मिलती है। उदाहरण के लिए, यदि किसी विशेष पाठ्यक्रम के लिए सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ 90 प्रतिशत है, तो ओबीसी और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए कटऑफ क्रमशः 85 और 80 प्रतिशत हो सकता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]