NEET PG 2024 Counselling: नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल जल्द होगा जारी, mcc.nic.in से कर सकेंगे आवेदन
Santosh Kumar | August 24, 2024 | 10:40 PM IST | 2 mins read
एमसीसी नीट पीजी उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए अखिल भारतीय कोटा काउंसलिंग के 4 राउंड आयोजित करेगा। इसमें राउंड 1, राउंड 2, मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड शामिल हैं।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) जल्द ही नीट पीजी 2024 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी करेगी। नीट पीजी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। नीट पीजी 2024 काउंसलिंग सितंबर 2024 के दूसरे सप्ताह में शुरू हो सकती है। एनबीईएमएस द्वारा कल यानी 23 अगस्त को नीट पीजी रिजल्ट 2024 जारी कर दिया गया है।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना नीट पीजी 2024 रिजल्ट देख सकते हैं। एमसीसी नीट पीजी योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑल इंडिया कोटा काउंसलिंग के 4 राउंड आयोजित करेगा। इसमें राउंड 1, राउंड 2, मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड शामिल हैं।
नीट पीजी काउंसलिंग का मोप-अप राउंड केवल डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए होगा। उम्मीदवारों को काउंसलिंग के दौरान पंजीकरण करना होगा, फीस का भुगतान करना होगा और अपनी पसंद का कोर्स और कॉलेज चुनना होगा। उम्मीदवारों का प्रवेश नीट पीजी 2024 रैंक और सीट उपलब्धता के आधार पर होगा।
NEET PG 2024 Counselling: सीटों की संख्या
नीट पीजी 2024 काउंसलिंग के जरिए 26,168 एमडी, 13,649 एमएस, 922 पीजी डिप्लोमा और 1,338 डीएनबी सीईटी सीटें आवंटित की जाएंगी। इस काउंसलिंग में कुल 6,102 कॉलेज और 649 अस्पताल हिस्सा लेंगे। बता दें कि नीट पीजी 2024 परीक्षा 11 अगस्त 2024 को आयोजित की गई थी।
यह परीक्षा देश भर के 170 शहरों में 416 स्थानों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। नीट पीजी 2024 परीक्षा के लिए लगभग 2,28,540 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। नीट पीजी 2024 परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में ऑनलाइन आयोजित की गई थी।
NEET PG Cut-Off 2024: न्यूनतम योग्यता अंक
सोशल मीडिया पर कई छात्र नीट पीजी रिजल्ट को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहली शिफ्ट में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उनकी रैंक गिर गई है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में नीट पीजी 2024 न्यूनतम योग्यता अंक देख सकते हैं-
|
वर्ग |
क्वालीफाइंग परसेंटाइल |
|---|---|
|
सामान्य / ईडब्ल्यूएस |
50 |
|
सामान्य-पीडबल्यूबीडी |
45 |
|
एससी/एसटी/ओबीसी (एससी/एसटी/ओबीसी के पीडब्ल्यूबीडी सहित) |
40 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार