NEET MDS 2026: नीट एमडीएस परीक्षा आज, एग्जाम डे गाइडलाइंस, ड्रेस कोड, रिपोर्टिंग टाइम, मार्किंग स्कीम जानें

Saurabh Pandey | May 2, 2026 | 08:18 AM IST | 2 mins read

उम्मीदवारों को समय पर पहुंचने और अपना NEET MDS एडमिट कार्ड तथा वैलिड पहचान पत्र साथ रखने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों पर नीट के निर्धारित ड्रेस कोड और परीक्षा के दिन के दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।

NEET MDS 2025 College Predictor

Find out your chances of college admission in NEET MDS All India, Central, and Deemed University counselling based on your category, seat type, and exam score.

Try Now
बिना अनुमति के परीक्षा हॉल में सीट बदलना सख्त मना है और ऐसा करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।(प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेस (एनबीईएमएस) द्वारा नीट एमडीएस परीक्षा आज 2 मई को कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में एक ही दिन और एक ही सत्र में आयोजित की जाएगी।

नीट एमडीएस परीक्षा में 240 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे, जिसमें प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 विकल्प होंगे और यह केवल अंग्रेजी भाषा में होगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न में दिए गए 4 विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करना होगा। इसके लिए आवंटित समय 3 घंटे का है।

नीट-एमडीएस 2026 के प्रश्न पत्र को दो भागों (भाग A और भाग B) में विभाजित किया जाएगा। भाग A में 100 प्रश्न होंगे जिसके लिए 75 मिनट आवंटित होंगे, जबकि भाग B में 140 प्रश्न होंगे, जिसके लिए 105 मिनट आवंटित होंगे।

NEET MDS 2026: रिपोर्टिंग टाइम

गतिविधियां
समय
उम्मीदवारों को केंद्र में प्रवेश और पंजीकरण शुरू होने का समय
दोपहर 12 बजे
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश बंद होने का समय
दोपहर 1:30 बजे
उम्मीदवार लॉगिन के लिए पहुंच प्रदान करने का समय
दोपहर 1:45 बजे
उम्मीदवारों द्वारा निर्देश पढ़ने के लिए लॉग इन करने का समय
दोपहर 1:50 बजे
परीक्षा शुरू होने का समय
दोपहर 2 बजे
परीक्षा समाप्त होने का समय
शाम 5 बजे

एडमिट कार्ड के साथ फोटो पहचान पत्र जरूरी

नीट एमडीएस 2026 परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड के साथ निम्नलिखित फोटो प्रमाण पत्रों में से किसी को साथ लेकर जाना होगा।

  1. पैन कार्ड
  2. ड्राइविंग लाइसेन्स
  3. मतदाता पहचान पत्र
  4. पासपोर्ट
  5. आधार कार्ड (फोटोग्राफ के साथ)

NEET MDS 2026 Exam Day Guidelines: परीक्षा गाइडलाइंस

नीट एमडीएस परीक्षा हॉल में देर से आने वाले या निर्धारित समय के बाद रिपोर्ट करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी कारण से उम्मीदवार के केंद्र पर देरी से पहुंचने के लिए एनबीईएमएस जिम्मेदार नहीं होगा।

नीट एमडीएस परीक्षा हॉल के अंदर पानी की बोतलों सहित निजी सामान ले जाना प्रतिबंधित है। हालांकि, कुछ केंद्रों पर पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति हो सकती है। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों का या परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध कराए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए।

Also read NEET UG 2026 Exam: नीट परीक्षा हॉल के लिए आवश्यक दस्तावेज? एडमिट कार्ड पर पोस्टकार्ड साइज फोटो अनिवार्य

NEET MDS 2026 Marking Scheme: मार्किंग स्कीम

विवरण
अंक
सही उत्तर
4 अंक
गलत उत्तर
1 अंक काटा जाएगा
अनुत्तरित प्रश्न
शून्य (Zero)
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]