NEET MDS 2025: नीट एमडीएस पंजीकरण का आज आखिरी दिन, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, शेड्यूल जानें
Saurabh Pandey | March 10, 2025 | 08:53 AM IST | 2 mins read
नीट-एमडीएस एमडीएस पाठ्यक्रमों के लिए एक सिंगल एलिजिबिलिटी कम-एंट्रेस एग्जाम है। कोई भी राज्य सरकार/प्राइवेट डेंटल कॉलेज/विश्वविद्यालय अपने एमडीएस पाठ्यक्रमों के प्रवेश के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं करेंगे।
Know your chances of securing admission to top MDS colleges with the NEET MDS College Predictor. Get personalized college predictions based on rank, category, and past counselling trends.
Try Nowनई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) सोमवार 10 मार्च 2025 को नीट एमडीएस के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक नीट-एमडीएस के लिए आवेदन नहीं किया है, वे एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
नीट एमडीएस पंजीकरण प्रक्रिया के बाद NEET MDS 2025 आवेदन सुधार सुविधा 14 मार्च से 17 मार्च, 2025 तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को नीट एमडीएस आवेदन पत्र को संपादित करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
NEET MDS 2025: आवेदन शुल्क
नीट एमडीएस के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 3500 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 2500 रुपये का भुगतान करना होगा।
NEET MDS 2025: एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- NEET MDS 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भारत का नागरिक होना चाहिए।
- ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) और पर्सन्स ऑफ इंडियन ओरिजिन (PIOS) मेडिकल उम्मीदवारों के पास स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) की मंजूरी के साथ डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (DCI) द्वारा मान्यता प्राप्त भारत में किसी विश्वविद्यालय या संस्थान द्वारा प्रदान की गई BDS डिग्री होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों के पास DCI या स्टेट डेंटल काउंसिल (SDC) द्वारा जारी किया गया प्रोविजनल या परमानेंट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- आवेदकों को NBE द्वारा दी गई तिथि पर या उससे पहले अनिवार्य रूप से 12 महीने की इंटर्नशिप पूरी करनी चाहिए।
NEET MDS 2025: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होम पेज पर, NEET MDS 2025 के लिए पंजीकरण करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- नीट एमडीएस आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब कंफर्मेशन पेज सबमिट करें और डाउनलोड करें।
- नीट एमडीएस आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अपने पास रखें।
NEET MDS 2025: परीक्षा तिथि
NEET MDS 2025 परीक्षा 19 अप्रैल को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जानी है। बोर्ड 15 अप्रैल को NEET MDS 2025 Admit Card जारी करेगा। बोर्ड ने आगे बताया कि पात्रता के लिए इंटर्नशिप पूरा करने की नीट एमडीएस कट-ऑफ तिथि 31 मार्च है।
NEET MDS 2025: मार्किंग स्कीम
नीट एमडीएस परीक्षा में 240 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें प्रत्येक प्रश्न के लिए केवल अंग्रेजी भाषा में 4 विकल्प होंगे। अभ्यर्थियों को प्रत्येक प्रश्न में दिए गए 4 उत्तर विकल्पों में से सही उत्तर चुनना होगा। गलत उत्तरों के लिए 25 प्रतिशत नेगेटिव मार्किंग होगी। बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल