Trusted Source Image

DSSSB Answer Key 2026: डीएसएसएसबी एमटीएस, स्टेनोग्राफर समेत अन्य पदों की आंसर-की जारी, कल तक करें चैलेंज

Santosh Kumar | September 14, 2026 | 07:33 PM IST | 1 min read

अगर आंसर-की में कोई गड़बड़ी दिखती है, तो तय समय के अंदर चुनौती दी जा सकती है। आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर है।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर आंसर की देख सकते हैं। (प्रतीकात्मक-मैग्नीफिक)
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर आंसर की देख सकते हैं। (प्रतीकात्मक-मैग्नीफिक)

नई दिल्ली: दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और स्टेनोग्राफर समेत कई पदों के लिए आयोजित ऑनलाइन कंप्यूटर-बेस्ड परीक्षाओं की आंसर की जारी कर दी हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से अपनी रिस्पॉन्स शीट और ड्राफ्ट आंसर की देख सकते हैं।

बोर्ड ने साफ किया है कि आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया सिर्फ़ ऑनलाइन उपलब्ध है। कैंडिडेट्स को आंसर की देखने के लिए अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा।

अगर कोई गड़बड़ी दिखती है, तो तय समय के अंदर चुनौती दी जा सकती है। आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर है; इस तारीख के बाद बोर्ड कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं करेगा। कैंडिडेट्स समय पर अपनी आपत्तियां दर्ज करें।

DSSSB Answer Key 2026: डाउनलोड प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके डीएसएसएसबी में विभिन्न पदों की उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं-

  • इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं- cdn.digialm.com/EForms/configuredHtml/1258/101323/login.html।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आवेदन संख्या, पासवर्ड डालें।
  • आपकी स्क्रीन पर विभिन्न पदों की उत्तर कुंजी दिखेगी।
  • अपने पद के अनुसार विकल्प चुनें और उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।

Also readSSC Selection Post Phase 14 Admit Card 2026: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर जारी

DSSSB Answer Key 2026: इन पदों के लिए जारी हुई आंसर-की

फाइनल आंसर की जारी होने के बाद कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। कैंडिडेट्स आंसर की के आधार पर अनुमानित स्कोर का हिसाब लगा सकते हैं। डीएसएसएसबी ने नीचे बताई गई विभिन्न परीक्षा की आंसर-की जारी की है-

1789389487613डीएसएसएसबी आंसर-की इन पदों के लिए जारी की गई है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications