NEET MDS 2025: एनबीई ने पेश किए 2 टाइम बाउंड सेक्शन; नीट एमडीएस 2025 डेमो टेस्ट लिंक कल होगा एक्टिव
Santosh Kumar | April 8, 2025 | 11:41 AM IST | 2 mins read
नीट एमडीएस 2025 परीक्षा 19 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। नीट एमडीएस एडमिट कार्ड 2025 15 अप्रैल को जारी किया जाएगा।
Know your chances of securing admission to top MDS colleges with the NEET MDS College Predictor. Get personalized college predictions based on rank, category, and past counselling trends.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट - मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (नीट एमडीएस) 2025 के लिए 2 टाइम बाउंड सेक्शन शुरू किए हैं। एनबीई ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर 2 टाइम बाउंड सेक्शन के बारे में नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी किए गए नोटिस में एनबीई ने नीट एमडीएस परीक्षा पैटर्न और डेमो टेस्ट लिंक के बारे में जानकारी दी है।
नीट एमडीएस 2025 परीक्षा 19 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। नीट एमडीएस एडमिट कार्ड 2025 15 अप्रैल को जारी किया जाएगा। नीट एमडीएस परीक्षा एक ही सत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।
NEET MDS 2025 Exam Pattern: नीट एमडीएस परीक्षा पैटर्न
एनबीईएमएस ने 4 मई 2024 को एक नोटिस जारी कर कहा था कि अब उसकी सभी एमसीक्यू-आधारित परीक्षाओं में समय-सीमित सेक्शन अनिवार्य होंगे। अब एनबीई ने एक बार फिर यही बात नीट एमडीएस उम्मीदवारों को याद दिलाई है।
इसमें नीट पीजी, नीट एमडीएस, नीट एसएस, एफएमजीई , डीएनबी-पीडीसीईटी, जीपीएटी, डीपीईई, एफडीएसटी और एफईटी जैसी कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं शामिल हैं। यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि परीक्षा की सुरक्षा और अखंडता बनी रहे।
नीट एमडीएस 2025 का पेपर दो भागों में विभाजित होगा - भाग ए और भाग बी। भाग ए में 100 प्रश्न होंगे और उन्हें हल करने के लिए 75 मिनट का समय होगा. भाग बी में 140 प्रश्न होंगे और उन्हें हल करने के लिए 105 मिनट का समय होगा।
Also read NEET SS 2024: नीट एसएस डेमो टेस्ट लिंक nbe.edu.in पर एक्टिव, एनबीई ने पेश किए 3 टाइम बाउंड सेक्शन
NEET MDS 2025 Demo Test Link: डेमो टेस्ट लिंक कल होगा एक्टिव
जब तक पहले भाग का समय समाप्त नहीं हो जाता, तब तक दूसरा भाग शुरू नहीं होगा। एक बार पहले भाग का समय समाप्त हो जाने के बाद, प्रश्नों को दोबारा नहीं देखा जा सकता या उनमें बदलाव नहीं किया जा सकता।
जैसे ही समय समाप्त होगा, दूसरे भाग के प्रश्न अपने आप शुरू हो जाएंगे। अभ्यर्थी 9 अप्रैल 2025 से नीट एमडीएस 2025 एप्लीकेशन लिंक वेबपेज के अंतर्गत एनबीईएमएस वेबसाइट पर डेमो टेस्ट का उपयोग कर सकेंगे।
अगली खबर
]सुप्रीम कोर्ट ने खत्म की NEET UG पर सुनवाई, केंद्र ने पैनल की सिफारिशें लागू करने का दिया आश्वासन
न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने इस मुद्दे पर केंद्र की अनुपालन रिपोर्ट और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की दलीलों पर विचार किया और याचिका का निपटारा करने की घोषणा की।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा