NEET MDS 2025 Application Correction: नीट एमडीएस एप्लीकेशन करेक्शन विंडो natboard.edu.in पर शुरू
Saurabh Pandey | March 14, 2025 | 11:54 AM IST | 2 mins read
नीट एमडीएस 2025 आवेदन सुधार प्रक्रिया दो चरणों में होगी। नीट एमडीएस आवेदन सुधार की प्रक्रिया 17 मार्च तक खुली रहेगी। उम्मीदवार नाम , राष्ट्रीयता, ईमेल, मोबाइल नंबर, टेस्ट शहर को छोड़कर कोई भी जानकारी, दस्तावेज को संपादित किया जा सकता है।
Know your chances of securing admission to top MDS colleges with the NEET MDS College Predictor. Get personalized college predictions based on rank, category, and past counselling trends.
Try Nowनई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी यानी नीट एमडीएस 2025 के लिए आवेदन सुधार विंडो आज यानी 14 मार्च से शुरू कर दी है। मेडिकल उम्मीदवार जिन्होंने NEET MDS के लिए आवेदन पत्र 2025 भरा था, वे आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से इसमें वांछित बदलाव कर सकेंगे।
नीट एमडीएस 2025 आवेदन सुधार प्रक्रिया दो चरणों में होगी। नीट एमडीएस आवेदन सुधार की प्रक्रिया 17 मार्च तक खुली रहेगी। उम्मीदवार नाम , राष्ट्रीयता, ईमेल, मोबाइल नंबर, टेस्ट शहर को छोड़कर कोई भी जानकारी, दस्तावेज को संपादित किया जा सकता है।
NEET MDS 2025 Application Correction: फाइनल एप्लीकेशन करेक्शन विंडो
नीट एमडीएस फाइनल आवेदन सुधार विंडो 27 से 31 मार्च तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को अपने नीट एमडीएस आवेदन पत्र 2025 को संपादित करने के लिए लॉगिन विवरण का उपयोग करना होगा। बोर्ड ने आगे कहा कि जो उम्मीदवार संपादन विंडो के दौरान अपनी श्रेणी या विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) की स्थिति को अपडेट करना चाहते हैं, उन्हें अतिरिक्त परीक्षा शुल्क देना होगा।
नीट एमडीएस फाइनल एडिट विंडो के दौरान, उम्मीदवारों को उनकी अपलोड की गई इमेज से संबंधित किसी भी कमी के बारे में सूचित किया जाएगा, जिसमें फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान शामिल है। मेडिकल के इच्छुक उम्मीदवार NEET MDS 2025 सुधार प्रक्रिया के फाइनल राउंड के दौरान अपनी अपलोड की गई इमेज को संपादित कर सकते हैं।
NEET MDS 2025: एडमिट कार्ड
नीट एमडीएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 15 अप्रैल 2025 को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
NEET MDS 2025: डेमो टेस्ट
उम्मीदवारों के लाभ के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://nbe.edu.in पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट प्रारूप से परिचित होने के लिए एक डेमोटेस्ट उपलब्ध होगा। उम्मीदवार 9 अप्रैल 2025 से अस्थायी रूप से डेमो टेस्ट में शामिल हो सकते हैं।
NEET MDS 2025: परीक्षा तिथि
नीट एमडीएस 2025 परीक्षा 19 अप्रैल को आयोजित की जाएगी, जबकि रिजल्ट की घोषणा 19 मई को जारी की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी